NCC Share Price: रेवेन्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनियों में शुमार एनसीसी को दिसंबर 2024 में 349.7 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला। कंपनी ने आज 1 जनवरी 2025 को इसका खुलासा किया। कंपनी के इस खुलासे का असर आज इसके शेयरों पर भी दिख सकता है। फिलहाल बीएसई पर यह 273.95 रुपये के भाव पर है। पिछले महीने दिसंबर महीने में इसके शेयरों में बिकवाली का इतना तेज दबाव था कि यह 11 फीसदी से अधिक टूट गया। साल 2024 के आखिरी दिन बीएसई पर यह डेढ़ फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था।
