NCC Stock Price Falls Sharply: NCC में आज भारी गिरावट देखने को मिल रही है। गाइडेंस में कमी से NCC 12% से ज्यादा फिसला। दरअसल, कंपनी ने FY25 के लिए गाइडेंस घटाया है। कंपनी ने आय गाइडेंस 15% से घटाकर 5% किया है। वहीं मार्जिन गाइडेंस 9.5-10% से घटाकर 9.25% किया है। वहीं ब्रोकरेज फर्मों ने भी अपने टारगेट प्राइस में कटौती कर दी है। यहीं कारण है कि बाजार को कंपनी के Q3 नतीजे पसंद नहीं आए और शेयर आज का एक्सिडेंट ऑफ द डे बन गया।
प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन को लेकर कंपनी की चुनौतियां बरकरार है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 12.5 फीसदी घट गया है। कंपनी ने इस अवधि में 193.2 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। Q3 में मार्जिन 9.6% से घटकर 9.6% रही है। Q3 में आय 1.6% बढ़कर 5,260 करोड़ रुपये पर रहा।
Q3 में कंपनी का कर्ज 670 करोड़ बढ़ा है। कुल कर्ज 1,730 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,400 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। JJM प्रोजेक्ट के पेमेंट में देरी से कंपनी का कर्ज बढ़ा है।
दिसंबर तिमाही में एनसीसी लिमिटेड का रेवेन्यू 1.6 फीसदी बढ़कर ₹5344.5 करोड़ हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह ₹5260 करोड़ था। ऑपरेटिंग लेवल पर इस वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में EBITDA 16.6% गिरकर ₹420.9 करोड़ हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह ₹504.4 करोड़ था। इस तिमाही में EBITDA मार्जिन 7.9% रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 9.6% था। कंपनी ने तीसरी तिमाही के लिए ₹3.08 का बेसिक और डाइल्यूटेड EPS दर्ज किया है, जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में यह ₹3.51 था।
कंपनी की बोली पाइपलाइन `2.45 लाख करोड़ रुपये है। FY25 में अब तक `14000 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले है। FY25 में 20,000 करोड़ रुपये का ऑर्डर इनफ्लो गाइडेंस है।
इस बीच नुवामा FY25/FY26/FY27 के EPS अनुमान घटाया है। ब्रोकरेज फर्म नुवामा का कहना है कि पेमेंट में देरी से कर्ज `680 करोड़ बढ़ा है। FY25 आय गाइडेंस 15% से घटाकर 5% किया है। नुवामा ने अपने टारगेट प्राइस में 26 फीसदी की कटौती की है।
वहीं JM फाइनेंशियल ने स्टॉक पर BUY रेटिंग की राय बरकरारी रखी है लेकिन इसके टारगेट प्राइस को 365 रुपये प्रति शेयर से घटाकर 330 रुपये कर दिया है। JM फाइनेंशियल का कहना है कि एग्जीक्यूशन को लेकर चुनौतिया बरकरार है। कम एग्जीक्यूशन, मार्जिन से EPS अनुमान घटाया है। FY25 20%, FY26 13%, FY27 का 11% EPS अनुमान रखा है। FY25-27 के लिए रेवेन्यू/कोर EPS CAGR 15%/35% रखा है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।