Get App

Negative Breakout:कल के कारोबार में BSE 500 के 250 स्टॉक 200-DMA के नीचे हुए बंद, बाजार में डाउनवर्ड ट्रेन्ड के संकेत

कल के कारोबार में BSE 500 इंडेक्स में शामिल 438 स्टॉक ऐसे थे जो 20 DMA के नीचे चले गए थे। वहीं 49 स्टॉक ऐसे थे जो अपने 50 DMA के नीचे चले गए थे।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 21, 2021 पर 3:32 PM
Negative Breakout:कल के कारोबार में BSE 500 के 250 स्टॉक 200-DMA के नीचे हुए बंद, बाजार में डाउनवर्ड ट्रेन्ड के संकेत
सोमवार को निफ्टी 371 अंक यानी 2.18 फीसदी टूटा था। निफ्टी में शामिल करीब 24 स्टॉक अपने 200-DMA के नीचे चले गए थे।

कोविड -19 के ओमीक्रोन वैरिएंट की वजह से बढ़ती चिंता और यूएस फेड की तरफ से मौद्रिक नीतियों में कड़ाई के संकेत के बीच निवेशक काफी फूंक-फूक कदम रखते नजर आ रहे है। इन वजहों से बाजार में चौतरफा दबाव देखने को मिल रहा है। हालांकि आज के कारोबार में बाजार में कुछ राहत नजर आ रही है और निफ्टी 272 अंकों की बढ़त के साथ 16890 के करीब दिख रहा है। इसी तरह सेसेंक्स भी करीब 937.16 अंक यानी 1.68 फीसदी की बढ़त के साथ 56,759.17 के आसपास नजर आ रहा है लेकिन बाजार पर भारी दबाव देखने को मिला था।

हालांकि इस साल की अब तक की बाजार की चाल पर नजर डालें तो Nifty 50 18.5 फीसदी ऊपर नजर आ रहा है। उसके बावजूद कल के कारोबार में BSE 500 इंडेक्स में शामिल करीब आधे स्टॉक अपने 200-Day SMA के नीचे चले गए। मनीकंट्रोल की इस स्टडी से बाजार में गिरावट के ट्रेन्ड के साफ संकेत निकलकर आ रहे है।

एक्साइड इंडस्ट्रीज PLI स्कीम के तहत lithium-ion cell मैन्युफैक्चरिंग के कारोबार में उतरने की तैयारी में

अगले सोमवार को निफ्टी 371 अंक यानी 2.18 फीसदी टूटा था। निफ्टी में शामिल करीब 24 स्टॉक अपने 200-DMA के नीचे चले गए थे। इस बीच BSE500 में शामिल कुछ स्टॉक अपने 200-DMA से 30 फीसदी नीचे चले गए थे। इसमें Strides Pharma Science, Sequent Scientific, Ujjivan Financial Services, Solara Active Pharma Sciences और Graphite India के नाम शामिल है। इसी तरह BSE 500 इंडेक्स में 80 स्टॉक ऐसे थे जो अपने 200-DMA से 10-20 फीसदी नीचे चले गए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें