Top F&O Calls: बाजार फिलहाल गिरावट पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 230 अंकों और सेंसेक्स में 880 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो एलटीआई माइंडट्री, एबीबी इंडिया, जियो फाइनेंशियल, पिरामल एंटरप्राइजेज, कमिंस, चोला इनवेस्ट, एंजेल वन, अदाणी ग्रीन और बजाज फाइनेंस के शेयर लाल निशान में नजर आये। निफ्टी में एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर में दबाव में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24000, 24100 और 24200 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24000, 23900 और 23800 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 51800, 51900 और 52000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 51500, 51400 और 51300 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Aurobindo Pharma Future : खरीदें - 1270 रुपये, टारगेट - 1310 रुपये, स्टॉपलॉस - 1242 रुपये
Shriram Finance Future : खरीदें - 2933 रुपये, टारगेट - 2975 रुपये, स्टॉपलॉस - 1895 रुपये
HUL Future : बेचें - 2340 रुपये, टारगेट - 2280 रुपये, स्टॉपलॉस - 2370 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः Nestle India
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने कहा कि उन्होंने Nestle India पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Nestle India की दिसंबर की एक्सपायरी वाली 2160 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने की सलाह दी। प्रशांत सावंत ने कहा कि इसमें 22.60 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 38/45 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। हालांकि उन्होंने इसमें 11 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)