NESTLE INDIA Q1 Result: मुनाफा बढ़कर 736.6 करोड़ रुपये, आय में भी हुआ इजाफा

Nestle India का सालाना आधार पर कैलेंडर ईयर 2023 की पहली तिमाही में मुनाफा बढ़कर 736.6 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल की पहली तिमाही में मुनाफा 594.7 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर कैलेंडर ईयर 2023 की पहली तिमाही में कंपनी की आय बढ़कर 4,830 करोड़ रुपये रही

अपडेटेड Apr 25, 2023 पर 11:45 AM
Nestle India के सभी प्रोडक्ट ग्रुप ने पहली तिमाही के दौरान डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की। जबकि Q1 में कंपनी की वॉल्यूम ग्रोथ 5% रही
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    नेस्ले इंडिया (NESTLE INDIA) ने अपनी पहली तिमाही यानी कि मार्च तिमाही के लिए वित्तीय नतीजे जारी कर दिये हैं। पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा अनुमान से ज्यादा रहा है। जबकि इसकी आय भी अनुमान से ज्यादा रही है। वित्तीय वर्ष की बजाय कैलेंडर ईयर को फॉलो करने वाली नेस्ले इंडिया का कैलेंडर ईयर 2023 की पहली तिमाही में मुनाफा बढ़कर 736.6 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 675 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं कंपनी की आय पहली तिमाही में बढ़कर 4,830 करोड़ रुपये रही जबकि इसके 4,460 करोड़ रुपये रहने अनुमान था।

    कैलेंडर ईयर 2023 की पहली तिमाही में कंपनी का EBITDA बढ़कर 1,098 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 1,028 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। इस दौरान कंपनी की EBITDA मार्जिन 22.7% रही जबकि इसके 23% रहने का अनुमान था।

    कैलेंडर ईयर 2023 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर बढ़कर 736.6 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 594.7 करोड़ रुपये रहा था।


    कैलेंडर ईयर 2023 की पहली तिमाही में NESTLE INDIA की आय सालाना आधार पर बढ़कर 4,830 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले साल की पहली तिमाही में कंपनी की आय 3,980.7 करोड़ रुपये रही थी।

    सेंसेक्स निफ्टी कर रहे सपाट कारोबार, इन 4 स्टॉक्स में दांव लगाने से होगी तगड़ी कमाई

    कैलेंडर ईयर 2023 की पहली तिमाही में कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर बढ़कर 1,098 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल की पहली तिमाही में कंपनी का EBITDA 930.7 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की EBITDA मार्जिन पिछले साल की पहली तिमाही के 23.4% से घटकर 22.7% रही।

    पहली तिमाही के दौरान सभी प्रोडक्ट ग्रुप ने डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की। इसके अलावा Q1 में कंपनी की वॉल्यूम ग्रोथ 5% रही जबकि इसके 3-4% रहने का अनुमान था।

    Nestle एक स्विस बहुराष्ट्रीय कंपनी है। Nestle India Limited, इसकी भारतीय सहायक कंपनी है। कंपनी का मुख्यालय गुड़गांव, हरियाणा में है। कंपनी के उत्पादों में भोजन, पेय पदार्थ, चॉकलेट और कन्फेक्शनरी शामिल हैं।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।