बाजार में सुस्ती छाई है। सेंसेक्स, निफ्टी फ्लैट कारोबार कर रहे हैं। मिडकैप दबाव में कारोबार कर रहा है। लेकिन बैंक निफ्टी आउटफॉर्म कर रहा है। इंडसइंड बैंक 2 परसेंट ऊपर चढ़कर कारोबार करता नजर आया। एक्सिस, बजाज TWINS से भी बाजार को सहारा मिल रहा है। सरकारी बैंकों में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला है। ऐसे बाजार में आज कमाई के लिए मानस जायसवाल ने एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश पालवीय ने मैरिको फ्यूचर में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा कविता जैन ने गुजरात अंबुजा एक्सपोर्ट पर दांव लगाया। जबकि शर्मिला जोशी ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पर मिडकैप स्टॉक सुझाया।
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः LIC Housing Finance
मानस जायसवाल ने LIC Housing Finance के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मई की एक्सपायरी वाली 345 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 11.35 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 15 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 8 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
राजेश पालवीय ने Marico पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Marico में 479 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 488/495 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 473 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Gujarat Ambuja Exports
कविता जैन ने Gujarat Ambuja Exports पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि Gujarat Ambuja Exports में 275 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 279/283 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 267 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः IDFC First Bank
शर्मिला जोशी ने मिडकैप सेगमेंट से IDFC First Bank का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि IDFC First Bank के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 58.60 रुपये के आस-पास खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम अवधि में 70 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )