नेस्ले इंडिया (NESTLE INDIA) ने अपनी पहली तिमाही यानी कि मार्च तिमाही के लिए वित्तीय नतीजे जारी कर दिये हैं। पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा अनुमान से ज्यादा रहा है। जबकि इसकी आय भी अनुमान से ज्यादा रही है। वित्तीय वर्ष की बजाय कैलेंडर ईयर को फॉलो करने वाली नेस्ले इंडिया का कैलेंडर ईयर 2023 की पहली तिमाही में मुनाफा बढ़कर 736.6 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 675 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं कंपनी की आय पहली तिमाही में बढ़कर 4,830 करोड़ रुपये रही जबकि इसके 4,460 करोड़ रुपये रहने अनुमान था।
