मैगी में नहीं हैं कीड़े, Nestle India ने आरोपों को नकारा; कहा- लैब टेस्ट में सही पाई गई प्रोडक्ट की क्वालिटी

Nestle India ने दोहराया कि वह प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग के दौरान कड़े क्वालिटी और फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड्स बनाए रखती है और रेगुलेटर्स के साथ पूरी तरह पारदर्शी रहती है। लैब रिपोर्ट्स ने क्वालिटी स्टैंडर्ड्स के पालन की पुष्टि की, जिसमें किसी भी तरह के कीड़े का न होना भी शामिल है

अपडेटेड Jun 13, 2026 पर 12:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मैगी के एक पैकेट में कीड़े या लार्वा मिलने की शिकायत के मामले में FSSAI ने Nestle India को नोटिस जारी किया था।

FMCG सेक्टर की नामी कंपनी नेस्ले इंडिया (Nestle India) ने सोशल मीडिया पर मैगी नूडल्स में कीड़े होने के आरोपों को खारिज किया है। कंपनी का कहना है कि एक बैच और मार्केट से लिए गए सैंपल्स की लैब टेस्टिंग से यह साबित हुआ है कि प्रोडक्ट सभी क्वालिटी और फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड्स को पूरा करते हैं। मैगी के एक पैकेट में कीड़े या लार्वा मिलने की शिकायत के मामले में FSSAI (भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण) ने कंपनी को नोटिस जारी किया था।

FSSAI ने संबंधित बैच के स्रोत और सप्लायर की जानकारी, आंतरिक गुणवत्ता जांच रिपोर्ट के साथ यह डिटेल भी मांगी कि ऐसे उत्पादों को बाजार और सप्लाई चेन से हटाने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।इसके बाद नोटिस की खबर पर NSE और BSE ने नेस्ले इंडिया से सफाई मांगी थी।

स्टॉक एक्सचेंजेस को दी गई सफाई में कंपनी ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक अनवेरिफाइड अकाउंट से चिंता जताए जाने के बाद, उसे FSSAI के जरिए इस शिकायत के बारे में पता चला। नेस्ले इंडिया ने कहा है, "हम मीडिया में चल रहे उन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हैं, जो एक अनवेरिफाइड अकाउंट के आधार पर लगाए गए हैं, जिनमें मैगी नूडल्स में कीड़े होने की बात कही गई है।"


कंपनी ने कहा कि उसे जांच के लिए शिकायतकर्ता से अभी तक कोई सैंपल नहीं मिला है और न ही उनकी तरफ से कोई जवाब मिला है। उस सोशल मीडिया अकाउंट से भी कॉन्टैक्ट नहीं हो सका।

लैब रिपोर्ट्र्स ने क्वालिटी स्टैंडर्ड्स के पालन की पुष्टि की

नेस्ले इंडिया ने कहा, "स्टैंडर्ड प्रोसेस के तहत, उसी बैच के रेफरेंस सैंपल्स को टेस्टिंग के लिए एक इंडिपेंडेंट FSSAI-नोटिफाइड और NABL-एक्रेडिटेड लैब में भेजा गया था, जिसमें सैंपल में किसी भी तरह का कीड़ा नहीं पाया गया।" कंपनी ने आगे कहा कि उसने दोनों बैच और मार्केट सैंपल्स की क्वालिटी की जांच की। लैब रिपोर्ट्स ने क्वालिटी स्टैंडर्ड्स के पालन की पुष्टि की, जिसमें किसी भी तरह के कीड़े का न होना भी शामिल है।

Ather Energy जुटाएगी ₹2500 करोड़; QIP, राइट्स इश्यू जैसे रूट्स की लेगी मदद; सोमवार को उछल सकता है शेयर

नेस्ले इंडिया ने यह भी कहा कि FSSAI की फैक्ट-फाइंडिंग पूछताछ के जवाब में सभी जरूरी तथ्यों, बैच और मार्केट सैंपल्स के क्वालिटी रिकॉर्ड और टेस्ट रिपोर्ट्स के साथ एक डिटेल्ड जानकारी पहले ही सौंपी जा चुकी है। कंपनी ने दोहराया कि वह प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग के दौरान कड़े क्वालिटी और फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड्स बनाए रखती है और रेगुलेटर्स के साथ पूरी तरह पारदर्शी रहती है। यह भी कहा, "हमें भरोसा है कि तथ्य और सबूत मामले की सच्चाई को पूरी तरह साबित कर देंगे।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।