FMCG सेक्टर की नामी कंपनी नेस्ले इंडिया (Nestle India) ने सोशल मीडिया पर मैगी नूडल्स में कीड़े होने के आरोपों को खारिज किया है। कंपनी का कहना है कि एक बैच और मार्केट से लिए गए सैंपल्स की लैब टेस्टिंग से यह साबित हुआ है कि प्रोडक्ट सभी क्वालिटी और फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड्स को पूरा करते हैं। मैगी के एक पैकेट में कीड़े या लार्वा मिलने की शिकायत के मामले में FSSAI (भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण) ने कंपनी को नोटिस जारी किया था।
