नेस्ले इंडिया ने निवेशकों का मूड ऑफ किया, जानिए निवेशकों को अब क्या करना चाहिए

ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट में कहा है कि Q4 में आय अनुमान से कम रहा है लेकिन मार्जिन अनुमान से बेहतर है। मार्जिन प्रेशर के चलते शेयर पर हम Underweight रेटिंग की राय देते है। स्टॉक के लिए मॉर्गन स्टैनली ने 15315 रुपये का टारेगट तय किया है

अपडेटेड Feb 17, 2023 पर 12:25 PM
Goldman Sachs ने नेस्ले इंडिया पर Neutral रेटिंग दी है और इसके लिए 19900 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    मैगी के दाम बढ़ाने से नेस्ले इंडिया (Nestle India) के वॉल्यूम और मार्केट शेयर पर असर दिख रहा है। मैनेजमेंट ने कहा 2024 से रॉयल्टी बढ़ने की आशंका है। जिसके बाद 17 फरवरी के शुरुआती कारोबारी सत्र में Nestle India का शेयर इंट्राडे में 4 फीसदी टूटता नजर आया। हालांकि 11.50 बजे के आसपास एनएसई पर यह शेयर 588.90 रुपये यानी 3 फीसदी की गिरावट के साथ 19,039.95 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    मैगी और किटकैट मेकर कंपनी नेस्ले इंडिया ने गुरुवार यानी 16 फरवरी को अपनी तिमाही नतीजे पेश किए थे जिसके मुताबिक चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 62 फीसदी की बढ़त के साथ 628 करोड़ रुपये रहा । वहीं पिछले साल की दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 379 करोड़ रुपये रहा था। इसी तरह कंपनी का रेवेन्यू 14% बढ़कर 4,257 करोड़ रुपये रहा जो कि पिछले साल की समान तिमाही में 3,748 करोड़ रुपये रहा था।

    आइए डालते है एक नजर स्टॉक पर क्या है एक्सपर्ट्स की राय


    JP Morgan

    जेपी मॉर्गन ने Nestle India पर overweight रेटिंग की राय दी है और इसके लिए 21,200 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक पर जारी अपने रिसर्च रिपोर्ट मे कहा है कि "कंपनी के Q4 नतीजे मिलेजुले रहे है। हालांकि मार्जिन से पॉजिटिव सरप्राइज मिला है। वॉल्यूम ग्रोथ के मुकाबले लो यूनिट पैक का दबदबा बना हुआ है। खर्च पर फोकस से मार्जिन को आगे भी सपोर्ट मिलना संभव है। COGS महंगाई थोड़ी नर्म रह सकती है , लेकिन तिमाही-दर-तिमाही आधार पर ग्रॉस मार्जिन में विस्तार खर्च पर फोकस को दिखा रहा है। कंपनी आगे डबल डिजिट ग्रोथ और मार्जिन में रिकवरी के लिए बेहतर स्थिति में नजर आ रही है।

    Hot Stocks:शॉर्ट टर्म में चाहिए 13-16% तक रिटर्न तो इन स्टॉक्स को पोर्टफोलियो में करें शामिल

    MORGAN STANLEY

    ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट में कहा है कि Q4 में आय अनुमान से कम रहा है लेकिन मार्जिन अनुमान से बेहतर है। मार्जिन प्रेशर के चलते शेयर पर हम Underweight रेटिंग की राय देते है। स्टॉक के लिए मॉर्गन स्टैनली ने 15315 रुपये का टारेगट तय किया है।

    Jefferies

    जेफरीज ने इस स्टॉक को Hold रेटिंग दी है और इसके लिए 18100 रुपये का टारगेट तय किया है। जेफरीज का कहना है कि Q4 नतीजों ने कंपनी में कई तिमाहियों से दिख रहें शानदार ग्रोथ के ट्रेंड को बदला है। कंपनी की मार्जिन पर कई तिमाहियों से दबाव देखने को मिला है। वॉल्यूम ग्रोथ कई तिमाहियों में सबसे कम गिरा है और मार्जिन थोड़ा बेहतर रहा है। मैनेजमेंट ने Maggi LUP की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से वॉल्यूम में सुस्ती का कारण बताया है। मैगी की कीमतों में बढ़ोतरी से मार्केट शेयर कुछ हद तक कम हुआ लेकिन LT आउटलुक बेहतर दिख रहा।

    Goldman Sachs

    Goldman Sachs ने नेस्ले इंडिया पर Neutral रेटिंग दी है और इसके लिए 19900 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। Goldman Sachs का कहना है कि चौथी तिमाही के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे है। हालांकि प्राइस हाइक के चलते वॉल्यूम ग्रोथ में सुस्ती दिखी है। कीमतें बढ़ाने से मार्जिन पर दबाव घटा है। कैलेंडर ईयर 23/24 के लिए EPS अनुमान क्रमश: 0.2%/1.1% पर दिख सकता है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।