Get App

Netweb धड़ाम, 4 गुना बढ़ा मुनाफा और रेवेन्यू, लेकिन इस कारण 5% टूट गया शेयर

Netweb Tech: महज तीन साल में आईपीओ निनेशकों का पैसा 11 गुना से अधिक बढ़ाने के वाला नेटवेब टेक का शेयर आज बुरी तरह टूट गया। सितंबर तिमाही में मुनाफे और रेवेन्यू में तीन गुना से अधिक उछाल के बावजूद यह 5% से अधिक टूट गया। जानिए कंपनी की सेहत कैसी रही और रिकॉर्ड मुनाफे-रेवेन्यू के बावजूद शेयर धड़ाम क्यों हुए

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 26, 2026 पर 12:34 PM
Netweb धड़ाम, 4 गुना बढ़ा मुनाफा और रेवेन्यू, लेकिन इस कारण 5% टूट गया शेयर
और आठ ही महीने में निवेशकों का पैसा लगभग डबल हो गया और लिस्टिंग से लेकर तो अब तक इसने धुंआधार पैसे बरसाए हैं।

Netweb Tech Share Price: सुपरकंप्यूटिंग सिस्टम बनाने वाली नेटवेब टेक्नोलॉजीज के शेयरों को आज तगड़ा शॉक लगा। सितंबर तिमाही में मुनाफे और रेवेन्यू में चार गुना से अधिक गुना के उछाल के बावजूद नेटवेब के शेयर 5% से अधिक टूट गए। कंपनी का एक मोर्चे पर फेल होना ऐसा झटका लगा कि शेयरों की चमक फीकी पड़ गई। दबाव इतना तेज रहा कि निचले स्तर पर खरीदारी के बावजूद शेयर संभल नहीं पाए। फिलहाल बीएसई पर यह 3.55% की गिरावट के साथ ₹4,181.90 पर है। इंट्रा-डे में यह 5.29% की फिसलन के साथ ₹4106.35 तक आ गया था।

Netweb Tech के शेयरों को क्यों लगा झटका

प्रॉफिट और रेवेन्यू के मोर्चे पर नेटवेब टेक ने शानदार परफॉर्म किया। सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर नेटवेब टेक का शुद्ध मुनाफा ₹31.43 करोड़ से 334.75% बढ़कर ₹136.66 करोड़ और ऑपरेशंस से रेवेन्यू ₹303.72 करोड़ से 335.68% उछलकर ₹1323.28 करोड़ पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग लेवल पर बात करें तो इस दौरान कंपनी का ईबीआईटीडीए ₹34.87 करोड़ से 333.93% उछलकर ₹151.31 करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि मार्जिन के मोर्चे पर कंपनी को झटका लगा और ईबीआईटीडीए मार्जिन 14.97% से 14.91% पर आ गया।

सितंबर 2026 तिमाही के आखिरी में कंपनी का ऑर्डर बुक ₹2,629 करोड़ रहा जिससे आने वाली तिमाही में कंपनी के कारोबार को लेकर आउटलुक अच्छा दिख रहा है। इसके अलावा ₹652.5 करोड़ का एल1 ऑर्डर है यानी इसके लिए कंपनी ने सबसे कम बोली लगाई है। कंपनी ने ₹11,151.8 करोड़ की सक्रिय बिजनेस पाइपलाइन की भी जानकारी दी। सितंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा और ऑपरेशंस से रेवेन्यू रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें