Get App

NSE का आईपीओ इसी महीने आने की खबर से IFCI और न्यू इंडिया एश्योरेंस के शेयर बने रॉकेट

IFCI सरकार की कंपनी है। यह एक एनबीएफसी है। इसकी स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SHCIL) में 52 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसकी NSE में 4.4 फीसदी हिस्सेदारी है। न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी की NSE में 1.42 फीसदी हिस्सेदारी है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Sep 02, 2026 पर 1:30 PM
NSE का आईपीओ इसी महीने आने की खबर से IFCI और न्यू इंडिया एश्योरेंस के शेयर बने रॉकेट
IFCI का शेयर 1 बजे 10:14 फीसदी चढ़कर 96.13 रुपये पर चल रहा था।

न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी (एनआईएसीएल) और आईएफसीआई के शेयर 2 सितंबर को बाजार खुलते ही रॉकेट बन गए। इसकी वजह यह चर्चा है कि एनएसई के आईपीओ में सब्सक्रिप्शन की शुरुआत इसी महीने हो सकती है। खबरों में बताया गया है कि एनएसई का आईपीओ सितंबर में लॉन्च हो सकता है। हालांकि, अभी इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है।

IFCI का शेयर 11 फीसदी तक चढ़ गया था

इस खबर से उन कंपनियों के शेयरों में जबर्दस्त खरीदारी शुरू हो गई, जिनकी NSE में हिस्सेदारी है। IFCI का शेयर 1 बजे 10:14 फीसदी चढ़कर 96.13 रुपये पर चल रहा था। New India Assurance Company का शेयर 5.90 फीसदी के उछाल के साथ 197 रुपये पर चल रहा था। यह तेजी तब है, जब शेयर बाजारों पर दबाव दिखा।

NSE का आईपीओ देश का सबसे बड़ा आईपीओ होगा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें