Get App

नए निवेशकों को भारत की ग्रोथ पर पूरा भरोसा, IT, फार्मा में आगे जारी रहेगी तेजी- एन जयकुमार

एन जयकुमार ने कहा कि नए निवेशकों का रकम बाजार में निवेशित रहेगी। नए निवेशकों का सेविंग और कंजम्पशन पर पूरा भरोसा है। नए निवेशकों का भारत की ग्रोथ पर पूरा भरोसा है। डॉलर में मजबूती का IT, फार्मा को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। फार्मा सेक्टर में तेजी आगे भी जारी रह सकती है। US, यूरोप में फार्मा सेगमेंट की मजबूत ग्रोथ संभव है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 13, 2025 पर 4:31 PM
नए निवेशकों को भारत की ग्रोथ पर पूरा भरोसा, IT, फार्मा में आगे जारी रहेगी तेजी- एन जयकुमार
एन जयकुमार ने कहा कि नए निवेशकों का रकम बाजार में निवेशित रहेगी। नए निवेशकों का सेविंग और कंजम्पशन पर पूरा भरोसा है।

CNBC-आवाज़ के 20 साल के जश्न के मौके पर सीएनबीसी-आवाज के साथ बाजार के मौजूदा हाल और आगे के आउटलुक पर बात करते हुए प्राइम सिक्योरिटीज (Prime Securities) के एमडी एन जयकुमार (N Jayakumar) ने कहा कि इक्विटी कल्ट डेवलप करने में CNBC-आवाज़ का बड़ा योगदान है। कई दशक तक चैनल अपनी भागादारी जारी रखेगा।

बाजार पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि बाजार में सही समय पर निवेश करना बड़ा काम है। बाजार में निवेश जारी रखना जरुरी है। निवेशकों को SIP और MFs में निवेश बरकरार रखना चाहिए, सिर्फ 20% राशि के साथ ट्रेडिंग करें। 44 साल में US में निवेशकों ने कई संकट का सामना किया। 1987 में एक दिन में मार्केट 23% गिरा था। एशियन संकट और ग्लोबल फाइनेंशियल संकट भी देखा। सैलरी से बाजार में इक्विटी निवेश का US में कल्चर था। भारतीय बाजार में भी सैलरीड लोग बाजार की तरफ बढ़े है। पिछले 5 साल में इक्विटी निवेश 3% से बढ़कर 5% हुआ। अगले 15-20 साल में इक्विटी निवेश 15% तक संभव है। इक्विटी निवेश बढ़ने पर FIIs बिकवाली का असर नहीं होगा।

बाजार बढ़ रहा अब स्ट्रक्चरल बॉटम की तरफ

पिछले 3 साल में पहली बार बाजार में गिरावट देखने को मिला। पोर्टफोलियो के मुकाबले मार्केट में गिरावट कम रही है। बाजार अब स्ट्रक्चरल बॉटम की तरफ बढ़ रहा है। लंबी तेजी से पहले स्ट्रक्चरल बॉटम बनता दिखाई दे रहा। ट्रंप के आने से US में निवेश बढ़ सकता है। दुनिया में दिक्कतें थीं तो भारत के मार्केट अच्छा कर रहे थे। गिरावट निवेशकों के लिए खरीदारी का अच्छा मौका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें