निफ्टी में नई तेजी 25078 के ऊपर आयेगी, इसके ऊपर 25128-25171 तक के लक्ष्य संभव हैं - वीरेंद्र कुमार

Bank Nifty पर राय देते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें 51500 से 51800-52000 जोन तक कॉल राइटर्स का जमावड़ा दिख रहा है। नीचे 51000 जोन में पुट राइटर्स हावी दिख रहे हैं। बैंक निफ्टी 51881-52010 के ऊपर बंद हुआ तो इसकी रेंज टूटेगी। इंडेक्स के 51033/50931 के नीचे जाने पर ये 50788-50641 तक फिसल सकता है

अपडेटेड Aug 02, 2024 पर 8:01 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Nifty पर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इंडेक्स में इंडेक्स में 25033-25078 मुनाफावसूली का जोन है। ये 25078 के ऊपर टिका तो इसमें 25128-25171 तक के लक्ष्य नजर आ सकते हैं
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 25033-25078 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 25128-25171/25203 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 24876-24831 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 24781-24747 (10 DEMA) के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि कल 25010 पार होने के बाद 25070 तक की तेजी मिली। बैंकों के कमजोर प्रदर्शन, इंफोसिस के सेटबैक के बाद भी अच्छे स्तरों पर निफ्टी बंद हुआ। FIIs की खरीदारी से इसे ताकत मिली। इंडेक्स में भी खरीदारी की गई। अब नेट लॉन्ग 1.66 लाख बने हैं।

    उन्होंने कहा कि 25000 कॉल-पुट में एक जैसी पोजीशन जुड़ी है। इसमें कंसोलिडेशन के संकेत मिले हैं। इसके साथ ही 24900-24800 जोन पर पुट राइटर्स का कब्जा नजर आया। इसका 10 DEMA 24747 पर है जो कि पोजीशनल सौदों के लिए स्टॉपलॉस का काम करेगा।

    वीरेंद्र ने आगे कहा कि गैप डाउन के बाद डे ट्रेडर्स बेस लेवल पर फोकस करें। अगर ये टिका तो इसमें खरीदारी करें। इंडेक्स में 25033-25078 मुनाफावसूली का जोन है। इसमें नई तेजी 25078 के ऊपर आयेगी। इसमें 25078 के ऊपर 25128-25171 तक के लक्ष्य संभव हैं।


    Stock Market Live Updates- ग्लोबल बाजारों से बेहद खराब संकेत, गिफ्ट निफ्टी 225 प्वाइंट नीचे

    बैंक निफ्टी पर रणनीति

    बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 51729-51881 पर दिख रहा है। इसमें बड़ा रेजिस्टेंस 52010-52254 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 51214-51033 (50 DEMA) के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 50788-50641/510 के स्तर पर दिख रहा है।

    उन्होंने कहा कि निफ्टी बैंक अब भी कंसोलिडेशन फेज में है। HDFC बैंक अच्छा कर रहा है। लेकिन अब 51500 से 51800-52000 जोन तक कॉल राइटर्स का जमावड़ा दिख रहा है। नीचे 51000 जोन में पुट राइटर्स हावी दिख रहे हैं। इसमें 51033 पर 50 DEMA है। लिहाजा इंडेक्स को avoid करें या फिर पहले बेस के पास खरीदें।

    वीरेंद्र ने आगे कहा कि पहले बेस के पास लिए ट्रेड को 51500 और फिर पहला रेजिस्टेंस पर चेक करें। ये 51881-52010 के ऊपर बंद हुआ तो रेंज टूटेगी। इंडेक्स 51033/50931 के नीचे जाने पर 50788-50641 तक फिसल सकते है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।