Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 23597-23643 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 23689-23712/23747 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 23439-23343 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 23313-23287/23251 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने आगे कहा कि कल पहले बेस के नीचे सतर्क नजरिया रखा। पहले बेस से अच्छा पुलबैक ट्रेड मिला। इसमें कैश में खरीदारी नहीं हुई। FIIs की इंडेक्स में खरीदारी नजर आई। FIIs के नेट लॉन्ग कॉन्ट्रैक्ट एक लाख से ज्यादा देखने को मिले।
वीरेंद्र ने कहा कि इंडेक्स में 23500-23400 पुट में सबसे ज्यादा राइटिंग दिखाई दी है। 23600 में सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग नजर आई है। निफ्टी में मजबूती के लिए 23643 का पार होना जरूरी है। पहले बेस के ऊपर तक की गिरावट में खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 23597-23643 सबसे मुश्किल जोन है।
उन्होंने आगे कहा कि इंडेक्स में 23597-23643 के बीच लॉन्ग सौदों की समीक्षा करें। इसमें 23597-23643 पर मुनाफा बुक करें या तेजी ना टिके तो शॉर्ट करें। इसके 23643 के ऊपर टिकने पर ही नई तेजी नजर आयेगी और 23747 का लेवल संभव है। अगर पहला बेस टूटा तो दूसरा बेस भी टूट सकता है। गिरावट में इसका 23130 तक भी फिसलना संभव है।
बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 51910-52040 पर दिख रहा है। इसमें बड़ा रेजिस्टेंस 52243-52367/52509 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 51428-51223 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 51018-50813 (10DEMA) के स्तर पर दिख रहा है।
उन्होंने कहा कि कल ठीक पहले बेस पर लॉन्ग ट्रेड मिला। बैंक निफ्टी कल दिन के शिखर पर बंद हुआ। HDFC बैंक 3 मार्च के बाद के ऊपरी स्तर पर बंद हुआ। ICICI बैंक में भी अच्छी तेजी रही। इंडेक्स में 51500-51000 जोन में अच्छी पुट राइटिंग देखने को मिली। 52000 पर भारी कॉल राइटिंग नजर आई। जबकि 51910-52040 मुश्किल जोन दिखाई दिया। HDFC बैंक में किसी भी कॉल राइटर को ट्रैप करने की क्षमता है।
वीरेंद्र ने आगे कहा कि इंडेक्स में लॉन्ग रहें। इसमें पहले बेस तक की गिरावट में खरीदारी करें। पहले रेजिस्टेंस (51910-52040) पर लॉन्ग सौदों की समीक्षा करें। इंडेक्स के 52040 के ऊपर टिकने पर ही नई तेजी दिख सकती है। नई तेजी में 52243-52367-52509 के लेवल संभव हैं।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)