Get App

NHPC Share Price: एनएचपीसी का शेयर धड़ाम, सरकार ने 8% डिस्काउंट पर लॉन्च किया ओएफएस

NHPC Share Price: एनएचपीसी का ऑफर फॉर सेल (OFS) नॉन-रिटेल इनवेस्टर्स के लिए 2 जून को खुल गया है। रिटेल इनवेस्टर्स के लिए यह इश्यू 3 जून को खुलेगा। सरकार ने ओएफएस में 1 जून को शेयर के क्लोजिंग प्राइस के मुकाबले करीब 8 फीसदी कम कीमत रखी है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Jun 02, 2026 पर 11:01 AM
NHPC Share Price: एनएचपीसी का शेयर धड़ाम, सरकार ने 8% डिस्काउंट पर लॉन्च किया ओएफएस
इस साल मार्च तिमाही के अंत में एनएचपीसी में सरकार की 67.4 फीसदी हिस्सेदारी थी।

NHPC Share Price: एनएचपीसी के शेयर में 2 जून को बड़ी गिरावट दिखी। शुरुआती कारोबार में यह 4 फीसदी गिर गया। इसके बाद गिरावट बढ़ गई। सरकार एनएचपीसी में अपनी 6 फीसदी तक हिस्सेदारी बेच रही है। इसके लिए उसने ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) लॉन्च किया है। ओएफएस में कीमत बाजार में शेयर की चल रही कीमत से कम रखी गई है। एनएचपीसी एक हाइड्रोइलेक्ट्रिक कंपनी है, जिसमें सरकार की काफी हिस्सेदारी है।

दो दिन में शेयर में 6 फीसदी की गिरावट 

NHPC के शेयर का प्राइस 10:30 बजे 4.60 फीसदी की गिरावट के साथ 73.64 रुपये चल रहा था। बीते दो सत्रों में यह शेयर 6 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है। बीते एक साल में यह करीब 15 फीसदी टूटा है। इस दौरान निफ्टी 50 में करीब 6 फीसदी गिरावट आई है। डिपार्टमेंट ऑफ इनवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) ने 1 जून को एनएचपीसी के ओएफएस का ऐलान किया था। नॉन-रिटेल इनवेस्टर्स के लिए OFS 2 जून को खुला है। रिटेल इनवेस्टर्स के लिए यह 3 जून को खुलेगा।

OFS में प्रति शेयर 71 रुपये की कीमत तय 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें