लॉन्ग सौदा लेने के लिए निफ्टी में 18,350-18,400 का जोन अच्छा, मिडकैप, स्मॉलकैप में बड़ी रैली संभव- अनुज सिंघल

अनुज सिंघल ने कहा कि क्रूड, डॉलर, US बॉन्ड यील्ड, चीन सब में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं चीन की दिक्कतों का कमोडिटी पर असर दिखेगा। सस्ती कमोडिटी कीमतें भारत के लिए अच्छी होगी

अपडेटेड Nov 28, 2022 पर 9:45 AM
अनुज सिंघल ने कहा कि दुनिया के बाजारों में भारत ही चमकता सितारा बना है। ग्लोबल बाजारों के अच्छे संकेतों का भारतीय बाजारों को फायदा मिलेगा।

Anuj Singhal views on Nifty or Bank Nifty-  हफ्ते के पहले कारोबारी दिन ग्लोबल बाजारों से सुस्त संकेत मिल रहे है। SGX निफ्टी से संकेत साफ मिल रहे है कि आज भारतीय बाजार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हो सकती है। ऐसे में आज कैसा है मार्केट सेट-अप, निफ्टी और बैंक निफ्टी में कैसे हो सकती है कमाई, इस पर अपनी राय देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि ग्लोबल संकेतों पर नजर डालें तो दुनिया के बाजारों में भारतीय बाजार ही चमकता सितारा नजर आ रहा हैं। ग्लोबल बाजारों के अच्छे संकेतों का भारतीय बाजारों को फायदा मिला है। उन्होंने आगे कहा कि क्रूड, डॉलर, US बॉन्ड यील्ड, चीन सब में गिरावट देखने को मिल रही हैं। वहीं चीन की दिक्कतों का कमोडिटी पर असर दिखेगा। सस्ती कमोडिटी कीमतें भारत के लिए अच्छी होगी।

कैसा रहेगा ट्रेड सेटअप

वहीं दूसरी तरफ आज बाजार का ट्रेड सेटअप कैसा रह सकता है इसपर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी फ्यूचर्स में 133 अंकों का प्रीमियम देखने को मिल रहा है। FII लॉन्ग एक्सपोजर नए शिखर के पास है। निफ्टी पुट कॉल रेश्यो 1.17 पर है। FII कैश वॉल्यूम कम लेकिन खरीदारी जारी है। अब देखना होगा क्या ETF फिर भारत में लौटेंगे।


Stock trading guide: BHEL,PNB और L&T फाइनेंस ने कराई खूब कमाई, अभी रहें बने या अब निकलें?

निफ्टी पर अनुज सिंघल की रणनीति

निफ्टी में आज कैसे और कहां हो सकती है कमाई इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी में पहले घंटे में पहले 2 स्तरों को देखना जरूरी है। निफ्टी स्पॉट पर शुक्रवार का निचला स्तर 18445 अहम है जबकि निफ्टी फ्यूचर्स के लिए SGX निफ्टी का निचला स्तर अहम है। निफ्टी के पहले ट्रेड के लिए 18,350 के SL के साथ खरीदारी करें। लॉन्ग सौदे लेने के लिए 18,350-18,400 का जोन अच्छा है। अगर निफ्टी 18,350 के नीचे फिसलता है तो लॉन्ग सौदों से निकल जाए। वहीं पोजीशनल लॉन्ग सौदों पर 18,250 का SL लगाएं। निफ्टी IT पहला इंडेक्स होगा जिसमें रिवर्सल दिखेगा। 18,250 टूटने से पहले शॉर्ट का सोचें नहीं। आज मिडकैप, स्मॉलकैप में बड़ी रैली संभव है।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

निफ्टी बैंक में आज कैसे हो सकती है कमाई। इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी बैंक में 43,000 पर भारी कॉल राइटिंग देखने को मिली। इसके लिए 43,000-43,300 पर पहला रजिस्टेंस मिलेगा। 42,800 मिले तो यह खरीदारी का पहला स्तर होगा। इसके लिए 42500 पर स्टॉपलॉस जरुर लगाए। 42,500 के नीचे ही शॉर्ट के बारे में सोचें।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।