Anuj Singhal views on Nifty or Bank Nifty- हफ्ते के पहले कारोबारी दिन ग्लोबल बाजारों से सुस्त संकेत मिल रहे है। SGX निफ्टी से संकेत साफ मिल रहे है कि आज भारतीय बाजार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हो सकती है। ऐसे में आज कैसा है मार्केट सेट-अप, निफ्टी और बैंक निफ्टी में कैसे हो सकती है कमाई, इस पर अपनी राय देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि ग्लोबल संकेतों पर नजर डालें तो दुनिया के बाजारों में भारतीय बाजार ही चमकता सितारा नजर आ रहा हैं। ग्लोबल बाजारों के अच्छे संकेतों का भारतीय बाजारों को फायदा मिला है। उन्होंने आगे कहा कि क्रूड, डॉलर, US बॉन्ड यील्ड, चीन सब में गिरावट देखने को मिल रही हैं। वहीं चीन की दिक्कतों का कमोडिटी पर असर दिखेगा। सस्ती कमोडिटी कीमतें भारत के लिए अच्छी होगी।
