Get App

NIFTY और BANK NIFTY की वीकली एक्सपायरी पर रहेगी आज बाजार की नजर, जानिए क्या कहते है एक्सपर्ट्स

आवाज़ ट्रेडर्स पोल में 60 फीसदी की राय है कि NIFTY की EXPIRY 18000-17900 के बीच कट सकती है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 20, 2022 पर 9:27 AM
NIFTY और BANK NIFTY की वीकली एक्सपायरी पर रहेगी आज बाजार की नजर, जानिए क्या कहते है एक्सपर्ट्स
आवाज़ ट्रेडर्स पोल में 60 फीसदी की राय है कि NIFTY की EXPIRY 18000-17900 के बीच कट सकती है

Nifty and BANK Nifty weekly expiry Today: कल वीकली एक्सपायरी से एक दिन पहले बाजार नर्वस नजर आया। आज बाजार में गिरावट का दिन रहा और सेंसेक्स निफ्टी 1 परसेंट की गिरावट के साथ बंद हुए। कल के कारोबार में IT शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही जबकि प्राइवेट बैंक और FMCG शेयरों ने दबाव बनाने का काम किया। इसके अलावा पावर, ऑटो, तेल गैस शेयरों में भी खरीदारी का रुझान था। बैंक निफ्टी में गिरावट के बावजूद आज सरकारी बैंकों ने अच्छा प्रदर्शन किया। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स निचले स्तरों से सुधरकर बंद हुए।

ऐसे में आज होने वाली NIFTY और BANK NIFTY की WEEKLY EXPIRY पर बाजार की नजर रहेगी। सीएनबीसी-आवाज ने निफ्टी और बैंकनिफ्टी के वीकली एक्सयपायरी पर एक्सपर्ट्स के बीच पोल कराया है। आइए डालते है एक नजर और जानते है कि एक्सपर्ट्स किन स्तरों पर एक्सपायरी को देख रहे है।

आवाज़ ट्रेडर्स पोल में 60 फीसदी की राय है कि NIFTY की EXPIRY 18000-17900 के बीच कट सकती है जबकि 30 फीसदी ब्रोकर्स के मुताबिक निफ्टी की वीकली एक्सपायरी 17900-17800 के स्तर पर कट सकती है। वहीं 10 फीसदी ब्रोकर्स का मानना है कि निफ्टी की वीकली एक्सपायरी 18100-18000 के बीच हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें