Top 4 Intraday Stocks: बाजार में बुल्स की पार्टी जारी दिखाई दी। मार्केट में तेजी का आज लगातार सातवां दिन है। 5 फरवरी के बाद निफ्टी 23800 के पार निकलता हुआ नजर आया। बैंक निफ्टी भी 52000 के ऊपर निकला। मिडकैप, स्मॉलकैप की भी रंगत बरकरार दिखाई दी। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए शिल्पा राउत ने इंफो एज पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश पालवीय ने बजाज फिनसर्व पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा शिवांगी सरडा ने चार्ट के चमत्कार के लिए पेटीएम पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने फोर्टिस हेल्थकेयर पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Info Edge
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने Info Edge के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अप्रैल की एक्सपायरी वाली 7500 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 313.90 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 395-430 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 170 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Axis Securities के राजेश पालवीय ने Bajaj Finserv में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Bajaj Finserv में 1936 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1970-1980 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1905 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Paytm
Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने Paytm पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Paytm में 789 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 810 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 777 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः - Fortis Healthcare
Anand Rathi Shares & Stock Brokers के नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से Fortis Healthcare का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Fortis Healthcare के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 644 स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 800 रुपये का अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)