सेंसेक्स और निफ्टी में तूफानी तेजी, चढ़ते बाजार में बड़े एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स पर कमाई के लिए लगाया दांव

Exide के स्टॉक में manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें नवंबर की एक्सपायरी वाली 450 के स्ट्राइक वाली कॉल 12.70 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 20 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 7 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Nov 25, 2024 पर 11:22 AM
Story continues below Advertisement
Voltas पर Market Expert हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 1682 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: महाराष्ट्र में महायुति की जोरदार जीत हुई। महायुती की सुनामी का बाजार ने कारोबारी हफ्ते के पहले दिन जश्न मनाया। निफ्टी 400 प्वाइंट उछलकर 24300 के करीब पहुंच गया। बैंक निफ्टी 1000 प्वाइंट से ज्यादा दौड़ गया। मिडकैप और स्मॉलकैप में ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए मानस जायसवाल ने एक्साइड पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने इंटरग्लोब एविएशन पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए डीएलएफ पर दांव लगाया। जबकि हेमांग जानी ने वोल्टाज पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Exide

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने Exide के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें नवंबर की एक्सपायरी वाली 450 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 12.70 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 20 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 7 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Interglobe Aviation


Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने Interglobe Aviation में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Interglobe Aviation में 4224 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 4313 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 4175 रुपये पर लगाएं।

बाजार खुलने के तुरंत बाद छह दिग्गजों ने इन 6 स्टॉक्स पर कराई ट्रेंडिंग, आज इंट्राडे में इनमें हो सकती है जोरदार कमाई

चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः DLF

Motilal Oswal के चंदन तापड़िया ने DLF पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि DLF में 833 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 860 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 815 रुपये पर लगाएं।

चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Voltas

Market Expert हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से Voltas का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Voltas के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 1682 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में बड़ा अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।