Top 4 Intraday Stocks: महाराष्ट्र में महायुति की जोरदार जीत हुई। महायुती की सुनामी का बाजार ने कारोबारी हफ्ते के पहले दिन जश्न मनाया। निफ्टी 400 प्वाइंट उछलकर 24300 के करीब पहुंच गया। बैंक निफ्टी 1000 प्वाइंट से ज्यादा दौड़ गया। मिडकैप और स्मॉलकैप में ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए मानस जायसवाल ने एक्साइड पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने इंटरग्लोब एविएशन पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए डीएलएफ पर दांव लगाया। जबकि हेमांग जानी ने वोल्टाज पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
