Get App

सेंसेक्स और निफ्टी में कमजोर कारोबार, एक्सपर्ट्स के इन 4 स्टॉक्स में ट्रेडिंग से होगी तगड़ी कमाई

IndusInd Bank के स्टॉक में प्रशांत सावंत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी की एक्सपायरी वाली 1660 के स्ट्राइक वाली कॉल 43 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 60/65 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 29 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 17, 2024 पर 11:11 AM
सेंसेक्स और निफ्टी में कमजोर कारोबार, एक्सपर्ट्स के इन 4 स्टॉक्स में ट्रेडिंग से होगी तगड़ी कमाई
Dalmia Bharat पर संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 2271 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

खराब तिमाही नतीजों से HDFC बैंक में 6% तक की गिरावट देखने को मिली। इसकी वजह से बाजार भी गिर गया। निफ्टी की 250 प्वाइंट की गिरावट में HDFC बैंक का 170 प्वाइंट का योगदान नजर आया। सेंसेक्स भी 900 प्वाइंट नीचे खिसक गया। बैंक निफ्टी भी 1200 प्वाइंट टूट गया। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में प्रशांत सावंत ने इंडसइंड बैंक पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश सातपुते ने एलएंडटी पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा सच्चितानंद उत्तेकर ने चार्ट के चमत्कार के लिए एबीबी इंडिया पर दांव लगाया। जबकि संजीव होता ने डालमिया भारत पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः IndusInd Bank

प्रशांत सावंत ने IndusInd Bank के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी की एक्सपायरी वाली 1660 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 43 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 60/65 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 29 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः L&T Future

राजेश सातपुते ने L&T पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि L&T में 3597 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 3720/3800 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 3560 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें