Auto Stocks : फिफ्थ गियर में निफ्टी ऑटो इंडेक्स, जानिए किन स्टॉक्स पर है ब्रोकरेज की नजर

Nifty Auto index : जेफरीज का कहना है कि निफ्टी ऑटो इंडेक्स ने चार साल के बाद निफ्टी 50 से बेहतर प्रदर्शन किया है। जेफरीज के मुताबिक प्रदूषण नियमों में कड़ाई और बदलाव के चलते लागत में हुई बढ़ोतरी और फाइनेंशियल परेशानियों के कारण ऑटो सेक्टर पहले से ही दबाव में था। इसी में कोरोना महामारी और 2018-2021 के दौरान कमोडिटी की कीमतों में बढ़त ने इन मुश्किलों को और बढ़ा दिया जिसके चलते ऑटो सेक्टर काफी दबाव में रहा

अपडेटेड Sep 14, 2023 पर 5:50 PM
Story continues below Advertisement
Auto Stocks : मारूति को इनविक्टो और जिम्नी जैसे नए स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल से भी फायदा मिलेगा। इससे बाजार हिस्सेदारी में गिरावट को रोकने में मदद मिलेगी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Nifty Auto index : चार साल के भारी उथल-पुथल के बाद निफ्टी ऑटो इंडेक्स ने आखिरकार एक बार फिर से स्पीड पकड़ी है। इसने हाल के दिनों में निफ्टी 50 इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया है। ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस जेफरीज का कहना है कि निफ्टी ऑटो इंडेक्स ने चार साल के बाद निफ्टी 50 से बेहतर प्रदर्शन किया है। जेफरीज के मुताबिक प्रदूषण नियमों में कड़ाई और बदलाव के चलते लागत में हुई बढ़ोतरी और फाइनेंशियल परेशानियों के कारण ऑटो सेक्टर पहले से ही दबाव में था। इसी में कोरोना महामारी और 2018-2021 के दौरान कमोडिटी की कीमतों में बढ़त ने इन मुश्किलों को और बढ़ा दिया जिसके चलते ऑटो सेक्टर काफी दबाव में रहा।

    जेफरीज के विश्लेषकों का मानना है कि मांग और मार्जिन में सुधार और कंपनियों के अच्छे प्रोडक्ट साइकिल के चलते ऑटो सेक्टर ने नई तेजी पकड़ी है। आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि 2021-2022 में निफ्टी में 5.6 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। जबकि इसी अवधि में निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 36 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जेफरीज का कहना है कि उसके कवरेज में शामिल ऑटो सेक्टर के शेयरों का ईपीएस वित्त वर्ष 2023-26 के दौरान डबल डिजिट में रहने का अनुमान है।

    टीवीएस मोटर्स जेफरीज का टॉप पिक


    एनलिस्ट्स को ऑटो सेक्टर का वैल्यूएशन भी अच्छा लग रहा है। वर्तमान में, जेफरीज ने अपने कवरेज में शामिल 11 ऑटो शेयरों में से 9 को 'buy' रेटिंग दी है। इनमें भी टीवीएस मोटर्स उसकी टॉप पिक है। जेफरीज को मांग में आ रही तेजी, स्कूटर और प्रीमियम बाइक सेगमेंट में अच्छी पैठ और आगे मार्जिन में बढ़त की गुंजाइश के चलते आने वाली तिमाहियों में टीवीएस में अच्छी ग्रोथ आने की उम्मीद नजर आ रही है।

    इसके अलावा जेफरीज ने मारुति सुजुकी को भी 'buy'रेटिंग दी है। जेफरीज का कहना है कि भारत का पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट अपने 4 सालों के सबसे बुरे दौर से उबर रहा है। इसके अलावा आगे इंडस्ट्री में जोरदार रिप्लेसमेंट डिमांड भी आने की उम्मीद है। देश में समृद्धि बढ़ने के साथ ही आगे पैसेंजर व्हीकल की मांग में और तेजी आएगी। मारूति को इनविक्टो (Invicto) और जिम्नी (Jimny) जैसे नए स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) लॉन्च से भी फायदा मिलेगा। इससे बाजार हिस्सेदारी में गिरावट को रोकने में मदद मिलेगी। जेफरीज का ये भी कहना है कि वॉल्यूम में मजबूत ग्रोथ और मार्जिन में रिकवरी के चलते वित्त वर्ष 2023-26 में कंपनी की कमाई में अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है।

    Market outlook : निफ्टी 20100 के करीब हुआ बंद, जानिए 15 सितंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

    मार्जिन में स्थिरता की उम्मीद

    ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि वित्त वर्ष 2024 में ऑटो कंपनियों की मार्जिन स्थिर रहने की उम्मीद है। आगे इसमें बढ़त होने की भी उम्मीद है। ऑटो कंपनियों को बेहतर प्रोडक्ट मिक्स, हायर रियलाइजेशन और पॉजिटिव ऑपरेशनल लीवरेज का फायदा मिलेगा। पिछले कुछ महीनों में कच्चे माल पर आने वाली लागत में भी काफी कमी आई है।

    इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि खासकर प्रीमियम कटेगरी में नए वाहन लॉन्च होने के कारण दोपहिया वाहनों की बिक्री मौजूदा स्तर पर बनी रहेगी। उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2024/25 में भी प्रीमियमाइजेशन का ट्रेंड जारी रहेगा।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।