Nifty Auto index : चार साल के भारी उथल-पुथल के बाद निफ्टी ऑटो इंडेक्स ने आखिरकार एक बार फिर से स्पीड पकड़ी है। इसने हाल के दिनों में निफ्टी 50 इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया है। ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस जेफरीज का कहना है कि निफ्टी ऑटो इंडेक्स ने चार साल के बाद निफ्टी 50 से बेहतर प्रदर्शन किया है। जेफरीज के मुताबिक प्रदूषण नियमों में कड़ाई और बदलाव के चलते लागत में हुई बढ़ोतरी और फाइनेंशियल परेशानियों के कारण ऑटो सेक्टर पहले से ही दबाव में था। इसी में कोरोना महामारी और 2018-2021 के दौरान कमोडिटी की कीमतों में बढ़त ने इन मुश्किलों को और बढ़ा दिया जिसके चलते ऑटो सेक्टर काफी दबाव में रहा।
