Today Nifty -Bank Nifty Position: आज ग्लोबल बाजार से संकेत मिल रहा है कि भारतीय बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हो सकती हैं। बाजार में आज 18 अक्टूबर को कमजोरी देखने को मिली है। निफ्टी 19700 के नीचे बंद हुआ है। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 551.07 अंक या 0.83 फीसदी गिरकर 65,877.02 पर और निफ्टी 140.40 अंक या 0.71 फीसदी टूटकर 19,671.10 पर बंद हुआ है। आज लगभग 1424 शेयर बढ़े हैं। वहीं, 2144 शेयर गिरे हैं। जबकि 137 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में निफ्टी-बैंक निफ्टी पर क्या होनी चाहिए आपकी निवेश रणनीति आइए जानते है क्या है वीरेंद्र कुमार की राय।
निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 19721-19766 और बड़ा रेजिस्टेंस 19809-19836/19851 पर है। पहला बेस 19621-19590 का और बड़ा बेस 19541-19493 पर है। कल जियोपॉलिटिकल टेंशन की वजह से बाजार टूटा। कल क्रूड $92.40 पर था। FIIs की तरफ से भारी बिकवाली देखने को मिली। इंडेक्स/स्टॉक फ्यूचर्स में शॉर्ट हुए। कल 20DEMA के नीचे बंद हुआ, 19800-20000 पर कॉल राइटर्स जमें। 19700-19 750 पर कॉल राइटर्स जमें हुए हैं। 19721-19766 के नीचे कमजोरी आएगी, नीचे कमजोरी और बढ़ेगी। एक्सपायरी के मद्देनजर 19621-19590 अहम, शॉर्ट/इंट्राडे शॉर्ट सौदों कों यहां देखें। 19621-590 से पुलबैक संभव है, अगर टूटा तो नीचे 19541-19491 दिखेगा। किसी एक डायरेक्शन के भरोसे ट्रेड ना करें, क्रूड की चाल पर नजर रखें।
बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 44050-44230 और बड़ा रेजिस्टेंस 44310-44422/44560 पर है। पहला बेस 43710-43540 का और बड़ा बेस 43362-43237 पर है। कल साफ कहा था निफ्टी बैंक में दिक्कते कायम हैं। 44020-43900 के नीचे बिकवाली काम करेगी। कल 100DEMA टूटा, 44000 ऑप्शन बेस भी है। 44000-44500 जोन के बीच भारी कॉल राइटिंग देखने को मिल रही है। अब 435000 पर पुट राइटर्स है। 43237 पर निफ्टी बैंक का 200DEMA है। बेस-1(43710-540) पर शॉर्ट सौदों को देखें, यहां से पुलबैक मुमकिन है। अगर यहां से टूटा तो नीचे 200DEMA(43237) मिलेगा। 44050 के नीचे कमजोरी बढ़ेगी, इसी हिसाब से ट्रेड लें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।