Closing Bell:सेंसेक्स और निफ्टी नीचे से सुधरकर बंद हुआ
शुरुआती गिरावट के बाद बाजार नीचे से रिकवरी हुआ और सेंसेक्स और निफ्टी नीचे से सुधरकर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप की फ्लैट क्लोजिंग हुई। ऑटो, FMCG शेयरों में खरीदारी रही जबकि मेटल, एनर्जी, रियल्टी इंडेक्स गिरावट पर बंद हुआ। फार्मा, बैंकिंग, इंफ्रा शेयरों पर दबाव रहा।
Wipro, Tech Mahindra, UPL, Sun Pharma और NTPC निफ्टी का टॉप लूजर रहा। वहीं Bajaj Auto, LTIMindtree, Nestle India, Hero MotoCorp और UltraTech Cement निफ्टी का टॉप गेनर रहा।
सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो बैंक, मेटल, पावर, रियल्टी, ऑयल एंड गैस और फार्मा इंडेक्स 0.3-0.9 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए। वहीं ऑटो इंडेक्स में 0.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। इस बीच बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 247.78 अंक यानी 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 65,629.24 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 46.40 अंक यानी 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 19624.70 के स्तर पर बंद हुआ।