Nifty -Bank Nifty Position: आज ग्लोबल बाजार से संकेत मिल रहा है कि भारतीय बाजार की शुरुआत सपाट हो सकती हैं। बता दें कि कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बैंकों और आईटी शेयरों में बिकवाली के दबाव के कारण इक्विटी बेंचमार्क 18 जनवरी को लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 313.90 अंक या 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 71,186.86 पर और निफ्टी 109.70 अंक या 0.51 फीसदी टूटकर 21,462.30 पर बंद हुआ।ऐसे में आज के लिए निफ्टी-बैंक निफ्टी पर क्या रणनीति होनी चाहिए, आइए डालते हैं एक नजर।
निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 21514-21560 और बड़ा रेजिस्टेंस 21604-21660/710 पर है। पहला बेस 21335-21288 का और बड़ा बेस 21229-21190 पर है। निफ्टी में फिर नीचे की ओर स्विंग दिखा है। शॉर्ट ट्रेड पर 21270-21240 का स्विंग मिला है। HDFC बैंक में अभी तक दिक्कत बनी हुई है। FIIs की भारी बिकवाली 4600 कॉन्ट्रैक्ट नेट शॉर्ट रहा। 21500-21600-21700 पर वीकली, मंथली कॉल राइटर्स हावी है जबकि 21400-21500 पर मंथली पुट राइटर्स अभी हावी है।हर पुलबैक पर FIIs की बिकवाली संभव है। मजबूती और पुलबैक के लिए 21514-21560 के ऊपर टिकना जरूरी है। 21514-21560 के ऊपर 21604-21660-21710 का स्विंग संभव है। 21514 के नीचे कमजोरी बनी रहेगी। 21514 के नीचे फिसलने पर 21335-21228 भी संभव है।
निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 45974-46240 और बड़ा रेजिस्टेंस 46590-46732/870 पर है। पहला बेस 45484-45210 का और बड़ा बेस 45020-44860
पर है। HDFC बैंक सबसे बड़ी दिक्कत बना हुआ है, भारी बिकवाली आई। बैंक निफ्टी ठीक 100 DEMA पर बंद हुआ। शुरु में कॉल राइटर्स 46000-46200 पर थे। इसके बाद 46500 पर सबसे भारी कॉल राइटर देखने को मिला। 46590 पर 50 DEMA है। कल का निचला स्तर 4 दिसंबर के गैप निचले स्तर पर था। अगर 45974-45240 पार हुआ तो स्विंग में 46500-590(50DEMA) संभव है। 45974-45240 जोन में न्यूट्रल रहें। अगर कल का निचला स्तर टूटा तो 45020-44860 से इनकार नहीं है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।