Get App

Nifty -Bank Nifty Position Today: निफ्टी-बैंक निफ्टी में बांधना चाहते हैं मुनाफा तो इन लेवल्स पर जरुर रखें ध्यान

Nifty -Bank Nifty Position Today: निफ्टी में फिर नीचे की ओर स्विंग दिखा है। शॉर्ट ट्रेड पर 21270-21240 का स्विंग मिला है। HDFC बैंक में अभी तक दिक्कत बनी हुई है। FIIs की भारी बिकवाली 4600 कॉन्ट्रैक्ट नेट शॉर्ट रहा। 21500-21600-21700 पर वीकली, मंथली कॉल राइटर्स हावी है जबकि 21400-21500 पर मंथली पुट राइटर्स अभी हावी है।हर पुलबैक पर FIIs की बिकवाली संभव है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 19, 2024 पर 8:51 AM
Nifty -Bank Nifty Position Today: निफ्टी-बैंक निफ्टी में बांधना चाहते हैं मुनाफा तो इन लेवल्स पर जरुर रखें ध्यान
निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 21514-21560 और बड़ा रेजिस्टेंस21604-21660/710 पर है।

Nifty -Bank Nifty Position: आज ग्लोबल बाजार से संकेत मिल रहा है कि भारतीय बाजार की शुरुआत सपाट हो सकती हैं। बता दें कि कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बैंकों और आईटी शेयरों में बिकवाली के दबाव के कारण इक्विटी बेंचमार्क 18 जनवरी को लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 313.90 अंक या 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 71,186.86 पर और निफ्टी 109.70 अंक या 0.51 फीसदी टूटकर 21,462.30 पर बंद हुआ।ऐसे में आज के लिए निफ्टी-बैंक निफ्टी पर क्या रणनीति होनी चाहिए, आइए डालते हैं एक नजर।

निफ्टी पर राय

निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 21514-21560 और बड़ा रेजिस्टेंस 21604-21660/710 पर है। पहला बेस 21335-21288 का और बड़ा बेस 21229-21190 पर है। निफ्टी में फिर नीचे की ओर स्विंग दिखा है। शॉर्ट ट्रेड पर 21270-21240 का स्विंग मिला है। HDFC बैंक में अभी तक दिक्कत बनी हुई है। FIIs की भारी बिकवाली 4600 कॉन्ट्रैक्ट नेट शॉर्ट रहा। 21500-21600-21700 पर वीकली, मंथली कॉल राइटर्स हावी है जबकि 21400-21500 पर मंथली पुट राइटर्स अभी हावी है।हर पुलबैक पर FIIs की बिकवाली संभव है। मजबूती और पुलबैक के लिए 21514-21560 के ऊपर टिकना जरूरी है। 21514-21560 के ऊपर 21604-21660-21710 का स्विंग संभव है। 21514 के नीचे कमजोरी बनी रहेगी। 21514 के नीचे फिसलने पर 21335-21228 भी संभव है।

बैंक निफ्टी पर राय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें