Nifty Bank 20-डे मूविंग एवरेज से नीचे फिसला, इंडेक्स के सभी शेयर लाल निशान पर बंद

Nifty Bank: फेडरल बैंक के शेयर 1.43 फीसदी गिरकर 183.90 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए। वहीं, बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर 2.07 फीसदी गिरकर 210.77 रुपये के भाव पर आ गए। इंडसइंड बैंक और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर 1 फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए हैं

अपडेटेड Feb 11, 2025 पर 3:56 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Nifty Bank इंडेक्स में आज 11 फरवरी को जमकर बिकवाली देखी गई।

Nifty Bank: निफ्टी बैंक इंडेक्स में आज 11 फरवरी को जमकर बिकवाली देखी गई। इंडेक्स में शामिल सभी 12 शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। यह इंडेक्स 1.26 फीसदी की गिरावट के साथ 49,351.60 के लेवल पर बंद हुआ। इसके साथ ही यह आज फिसलकर 20-डे मूविंग एवरेज के नीचे आ गया। जिन शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली हुई, उनमें पंजाब नेशनल बैंक (3.21%), केनरा बैंक (3.11%) शामिल हैं। बैंक निफ्टी इंडेक्स लगातार तीसरे दिन लाल निशान पर बंद हुआ है। निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में करीब 2.15 फीसदी या 131.95 अंक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 1.22 फीसदी या 302.50 अंक की गिरावट दर्ज की गई।

इन शेयरों ने कराया निवेशकों का नुकसान

फेडरल बैंक के शेयर 1.43 फीसदी गिरकर 183.90 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए। वहीं, बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर 2.07 फीसदी गिरकर 210.77 रुपये के भाव पर आ गए। इंडसइंड बैंक और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर 1 फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए हैं।


हैवीवेट एचडीएफसी बैंक में भी गिरावट दर्ज की गई, जो 0.86 फीसदी गिरकर 1,700.95 रुपये प्रति शेयर पर आ गए। ICICI बैंक में भी 1.11 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इस बीच, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और एक्सिस बैंक के शेयर 1 फीसदी से कम की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में 3.73 फीसदी और पंजाब एंड सिंध बैंक (PSB) के शेयरों में 4.74 फीसदी की गिरावट आई, जो कि निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स पर सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयर रहे। यूनियन बैंक के शेयरों में 3.59 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। RBL, सिटी यूनियन बैंक (CUB) और बंधन बैंक के शेयर निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स पर सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयर रहे, जिनमें से प्रत्येक में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।