Stock Market: शेयर बाजार में निवेशकों को ₹87,000 करोड़ का घाटा, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में हुए बंद

Share Market Close: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स जहां 290 अंक गिरकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी लुढ़ककर 17,067 के स्तर पर आ गया। सबसे अधिक गिरावट रियल्टी, आईटी, टेक, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज शेयरों में देखने को मिली। इस गिरावट के चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों के करीब 87 हजार करोड़ रुपये डूब गए

अपडेटेड Mar 23, 2023 पर 9:49 PM
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 257.10 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Close: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार 23 मार्च को वीकली एक्सपायरी के दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 290 अंक गिरकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी लुढ़ककर 17,067 के स्तर पर आ गया। आज के कारोबार में सबसे अधिक गिरावट रियल्टी, आईटी, टेक, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज शेयरों में देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर पावर, मेटल और यूटिलिटी शेयरों के इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में भी गिरावट का माहौल रहा। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.45% और 0.15% के नुकसान के साथ बंद हुए। इस गिरावट के चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों के करीब 87 हजार करोड़ रुपये डूब गए।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 289.31 अंक या 0.50% की गिरावट के साथ 57,925.28 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 84.90 अंक या 0.49% टूटकर 17,076.90 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के एक दिन में 87,000 करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 23 मार्च को घटकर 257.10 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 22 मार्च को 257.97 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 87 हजार करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 87 हजार करोड़ रुपये की गिरावट आई है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

सेंसेक्स के 30 में से 13 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी नेस्ले इंडस्ट्रीज (Nestle Industries) के शेयरों में सबसे अधिक 1.25 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके बाद मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), भारती एयरटेल (Bharti Airtel), टाटा मोटर्स (Tata Motors) और आईटीसी (ITC) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये करीब 0.54% से लेकर 1.18% तक की तेजी के साथ बंद हुए।

यह भी पढ़ें- Adani Group Stocks: अदाणी ग्रुप के इस शेयर पर बढ़ी निगरानी, शेयरों पर दिख रहा यह असर

सेंसेक्स के ये 5 शेयर आज सबसे अधिक लुढ़के

वहीं सेंसेक्स के बाकी 17 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)के शेयरों में सबसे अधिक 1.75% की गिरावट रही। इसके बाद एशियन पेंट्स (Asian Paints), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), एचसीएल टेक (HCL Tech) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL)के शेयरों में सबसे अधिक फिसलन रही और ये करीब 0.28% से लेकर 0.60% तक की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock

2,055 शेयरों में गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,634 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,446 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 2,055 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 133 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।