Budget 2024 : बजट से पहले निफ्टी में 25000 तक का स्तर मुमकिन, लार्जकैप शेयरों पर करें फोकस : अनुज सिंघल

Budget Expectations : अनुज का कहना है कि FIIs की बड़ी खरीदारी से लार्जकैप में और तेजी संभव है। अगले कुछ दिन लार्जकैप शेयरों पर फोकस करें। बाजार की इस तेजी में प्राइवेट बैंकों का साथ नहीं मिल रहा है। इस महीने निफ्टी 2.5 फीसदी चला है, बैंक निफ्टी फ्लैट रहा है। इस महीने निफ्टी IT 8 फीसदी दौड़ा है

अपडेटेड Jul 15, 2024 पर 9:56 AM
अनुज की राय है कि शुक्रवार को निफ्टी बैंक शिखर से 500 अंक फिसला है। निफ्टी बैंक पिछला शिखर भी पार नहीं कर पाया है। बैंक निफ्टी में अभी कोई ट्रेड नहीं है

Budget Expectations : बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल का कहना है कि अब निफ्टी 25,000 के लिए तैयार दिख रहा है। TCS के नतीजों के बाद शुक्रवार को निफ्टी IT ने जोरदार लीडरशिप दिखाई। बाजार में नई तेजी की शुरुआत हुई है। पिछली तेजी में निफ्टी ने 900 अंक दिए थे। ये तेजी 24,300 से शुरू हुई और अब 25,100-25,200 तक चल सकती है। FIIs की बड़ी खरीदारी से लार्जकैप में और तेजी संभव है। अगले कुछ दिन लार्जकैप शेयरों पर फोकस करें। बाजार की इस तेजी में प्राइवेट बैंकों का साथ नहीं मिल रहा है। इस महीने निफ्टी 2.5 फीसदी चला है, बैंक निफ्टी फ्लैट रहा है। इस महीने निफ्टी IT 8 फीसदी दौड़ा है। FMCG 5 फीसदी और RIL 2 फीसदी ऊपर रहा है। 4 सतंभों में से कोई ना कोई निफ्टी को लीडरशिप देता रहेगा। आज बाजार की चिंता भारत का महंगाई का आंकड़ा है। जून CPI महंगाई दर 4.9 फीसदी अनुमान के मुकाबले 5.08 फीसदी रही है।

बाजार: अब आगे क्या?

बड़ा सवाल ये है कि डोनाल्ड ट्रम्प पर जानलेवा हमले का बाजार पर क्या असर होगा? US के जानकारों ने ट्रंप को विजेता घोषित कर दिया है। अब यहां से जिस आंकड़ें पर सबसे ज्यादा नजर रखने की जरूरत वो है कैश में FIIs के आंकड़े। शुक्रवार को FIIs ने 4,000 करोड़ रुपए की खरीदारी की अबतक FIIs फ्यूचर्स में खरीदारी कर रहे हैं, अब कैश में भी खरीदारी शुरू की है। अगर FIIs की खरीदारी बढ़ी तो निफ्टी एक दिन में 100-200 अंक चढ़ सकता है। अगर ऐसा ही चला तो बजट से पहले निफ्टी 25,000 तक का स्तर दिखा सकता है। बाजार का अब अकेला रिस्क बजट में कैपिटल गेन्स टैक्स को लेकर लगाई जा रही अटकलें हैं। बाजार की अकेली चिंता बजट में कैपिटल गेन्स टैक्स में बढ़ोतरी है। कुल मिलाकर अब भी निफ्टी के वैल्युएशन महंगे नहीं हैं। अगर आपको गलती करनी भी है तो लॉन्ग साइड पर करें। पिछले दिन के निचले स्तर का SL लगाकर लॉन्ग करें।


निफ्टी पर रणनीति

अनुज का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 24,400-24,500 (ऑप्शन जोन) पर और बड़ा सपोर्ट 24331 (शुक्रवार का निचला स्तर) पर है। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 24,592 (शुक्रवार का हाई) और बड़ा रजिस्टेंस 24,650-24,715 (ऑप्शन जोन) है। ये लॉन्ग लेकर जाने का बाजार है। डे ट्रेडर्स को फायदा नहीं है। खरीदारी का जोन 24,450-24,550 है। खरीदारी के सौदों के लिए SL 24331 पर लगाएं। मजबूती से जब तक 24,600 रिजेक्ट नहीं हुआ तब तक शॉर्ट नहीं करें। 24,600 फेल हुआ तो सिर्फ इंट्राडे में बिकवाली करेंगे। बिकवाली के सौदौं के लिए 24,650 पर SL रखें।

Trade setup for today : निफ्टी के लिए 24300 पर मजबूत सपोर्ट, 24400 के ऊपर टिके रहने पर 24800 का स्तर मुमकिन

निफ्टी बैंक रणनीति

निफ्टी बैंक दिन के निचले स्तर के करीब बंद हुआ हुआ है। शुक्रवार को निफ्टी बैंक शिखर से 500 अंक फिसला है। निफ्टी बैंक पिछला शिखर भी पार नहीं कर पाया है। बैंक निफ्टी में अभी कोई ट्रेड नहीं है। पिछले 10 दिनों की बैंक निफ्टी रणनीति में बदलाव नहीं हुआ है। बैंक निफ्टी 20 DEMA को बचाने में कामयाब रहा है। बैंक निफ्टी में ट्रेड 53,000 के ऊपर या 51,800 के नीचे ही बनेगा। बैंक निफ्टी फिलहाल एक रेंज में है, कोई भी ट्रेड कैरी ना करें।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।