कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन बाजार में खरीदारी का मूड लौटता दिखाई दिया। निफ्टी 18000 के करीब कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी में भी रौनक देखने को मिली है। लेकिन मिडकैप शेयरों में सुस्ती बरकरार नजर आ रही है। वहीं FMCG शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। आज HUL का शेयर 2% से ज्यादा की तेजी के साथ FNO का TOP गेनर बना। इसके साथ ही डाबर, ITC, ब्रिटानिया जैसे शेयरों में भी रौनक देखने को मिल रही है। IT और सरकारी बैंकों में भी खरीदारी दिख रही है। इस दौरान निर्मल बंग इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के सीईओ राहुल अरोड़ा (Rahul Arora- CEO-Nirmal Bang Institutional Equities) ने सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत में कहा कि मौजूदा साल शेयर बाजार के लिए दिक्कतों भरा रहेगा लेकिन इसके साथ ही बाजार आपको कमाने के मौके भी देगा।
