अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज
अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज
कल आखिरकार निफ्टी 25,000 के ऊपर बंद होने में कामयाब हुआ। कल पूरी तेजी स्क्रीन पर हुई, गैपअप वाली तेजी नहीं थी। कल निफ्टी ने खरीदारी के जोन का खूबसूरती से सम्मान किया। किसी भी नई तेजी की शुरुआत इसी तरह से होती है। पहले 3-4 दिन रैली में भरोसा नहीं होता। 24,350 के हाल के निचले स्तर से अब हम 700 अंक ऊपर हैं। लगातार 3 दिन निफ्टी 20 DEMA के ऊपर बंद हुआ। लगातार 5 दिन निफ्टी हरे रंग में बंद हुआ। निफ्टी 6 हफ्ते गिरा था, अभी तो सिर्फ दूसरे हफ्ते की तेजी है। कल की रैली से सिर्फ एक निराशा FIIs ने और शॉर्ट्स जोड़े। कल उम्मीद कर रहे थे कि आखिरकार FIIs शॉर्ट्स कवर करेंगे। ठीक है, वो 25,000 पर नहीं, शायद 26,000 पर कवर करना चाहते हैं
बाजार: आज के संकेत
आज बाजार में सिर्फ एक बड़ा संकेत: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है। कल ट्रेंडिंग दिन होने के बाद आज पहले घंटे दायरे में रह सकते हैं। ऑप्शन राइटर की बेसिक रेंज 24,875-25,125 पर है। आज सुबह खुलते ही ऑप्शन राइटर का काम हो जाएगा। उसके बाद बाजार में शायद फिर से एक तेजी बने। आज से एक नजर ग्लोबल संकेतों पर भी होगी, खास तौर से जैक्सन होल पर । जैक्सन होल सिम्पोजियम आज से शुरू होगा। जैक्सन होल में पॉवेल का भाषण शुक्रवार को होगा। फेड मिनट्स दिखाते हैं कि ट्रंप टैरिफ का असर शुरू हो रहा है। ब्रेंट क्रूड लगभग 2% ऊपर, $67 के पार निकला। टेक्निकलरी, निफ्टी अब सभी अहम मूविंग एवरेजेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है। RIL पर आज एक और पॉजिटिव ब्रोकरेज रिपोर्ट आई। कल निफ्टी IT ने भी शानदार मूव दिखाया। अब सिर्फ बैंक निफ्टी की भागीदारी बाकी है।
निफ्टी लगातार higher high बना रहा है। पिछले 2 दिन से निफ्टी ने higher low भी बनाया है। अब जब तक पिछले दिन के निचले स्तर के नीचे बंद न हो, लॉन्ग रहें। लॉन्ग रहें, और हर गिरावट में खरीदारी करें। चुनिंदा शेयरों में बने रहने की रणनीति शानदार रिटर्न दे रही है। इस हफ्ते मारुति, नेस्ले, हीरो मोटो में 10% के रिटर्न मिले हैं। FMCG, रिटेल और ऑटो शेयरों में हर गिरावट में पोजीशन जोड़ें। कंजम्पशन में अब ये एक नई रैली की शुरुआत है। पिछले 3 दिन की तेजी से घबराने की जरूरत नहीं है। जब लीडरशिप बदलती है तो वो आपको बड़े मूव्स देती है। ये सेक्टर अब भी काफी underowned हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप में अब भी काफी मौके हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप की तेजी से घबराना नहीं है। बाजार में घरेलू नकदी की कोई कमी नहीं है। हां, लेकिन एक बात का ध्यान रखें, शेयरों का चुनाव। इस तेजी में अपनी गलत लिए हुए शेयरों से बाहर निकलें। कई शेयर हैं जहां आप फंसे होंगे, उनसे इस रैली में निकलें। कुछ उदाहरण हैं: वोडा आइडिया और ओला इलेक्ट्रिक।
निफ्टी पर रणनीति
पहला रजिस्टेंस 25,075-25,125 (ऑप्शंस बेस्ड ) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,150-25,200 (चार्ट बेस्ड) पर है। 25,200 के ऊपर 25,500 तक तेजी की शुरुआत संभव है। पहला सपोर्ट 24,875-24,925 (ऑप्शंस बेस्ड) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 24,775-24,825 (10 और 20 DEMA) पर है। खरीदारी का सबसे अच्छा जोन 24,875-24,975 पर है इसके लिए स्टॉप लॉस 24,825 पर लगाए। अभी निफ्टी में कोई शॉर्ट ट्रेड नहीं है।
बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी
बैंक निफ्टी अभी एक रेंज में फंस गया है। पिछले तीन दिनों से बैंक निफ्टी lower highs बना रहा है। बैंक निफ्टी बड़ी तेजी 56,200 के ऊपर ही आएगी। बैंक निफ्टी में 55,500 का बड़ा सपोर्ट है। 55,500 के नीचे 55,000 का रिस्क रहेगा। बैंक निफ्टी में अभी तेजी आनी बाकी है, लेकिन फिलहाल बैंक निफ्टी में कोई ट्रेड नहीं है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।