निफ्टी में जल्द हासिल हो सकते हैं 24250-24400 के टारगेट, इस शेयर में दिख रहा दमदार कमाई का मौका

इक्विनॉक्स रिसर्च एंड एडवाइजर्स के पंकज रांदड़ ने कहा कि निफ्टी कल पूरे दिन दायरे में कारोबार करता दिखा। यह साइडवेज पॉजिटिव मार्केट लग रहा है। जब तक निफ्टी 23850 के ऊपर टिका रहेगा तब तक गिरावट पर खरीदारी की रणनीति काम करती दिखेगी

अपडेटेड Jun 18, 2026 पर 10:52 AM
पंकज रांदड़ ने कहा कि जब तक निफ्टी 23850 के ऊपर टिका रहेगा तब तक गिरावट पर खरीदारी की रणनीति काम करती दिखेगी। निफ्टी के लिए 23,800 पर सपोर्ट दिख रहा है

मिले-जुले ग्लोबल संकेतों को बीच आज बाजार की शुरुआत हल्की गिरावट के साथ हुई थी। लेकिन बाद में इसमें कुछ सुधार आया। फिलहाल निफ्टी 28.75 अंक यानी 0.12% की बढ़त के साथ 24120 के आसपास दिख रहा है। वहीं, सेंसेक्स 85 अंक यानी 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 77,241.50 के स्तर पर नजर आ रहा है। निफ्टी पर ट्रेंट,भारत इलेक्ट्रॉनिक्स,TMPV,आयशर मोटर्स और श्रीराम फाइनेंस में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिल रही है। जबकि इन्फोसिस,HCL टेक, TCS,टेक महिंद्रा और विप्रो में गिरावट दिख रही है। सेक्टर के हिसाब से देखें तो IT इंडेक्स में 1.5% की गिरावट आई है। जबकि मेटल,फार्मा और PSU बैंक इंडेक्स में 0.5% की बढ़त दिख रही है। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.2% और 0.4% की बढ़त दिख रही है।

निफ्टी व्यू

ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए इक्विनॉक्स रिसर्च एंड एडवाइजर्स(EQUINOX Research & Advisors) के पंकज रांदड़ ने कहा कि निफ्टी कल पूरे दिन दायरे में कारोबार करता दिखा। यह साइडवेज पॉजिटिव मार्केट लग रहा है। जब तक निफ्टी 23850 के ऊपर टिका रहेगा तब तक गिरावट पर खरीदारी की रणनीति काम करती दिखेगी। निफ्टी के लिए 23,800 पर सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, ऊपर की तरफ इसमें कुछ ही दिनों में 24,250-24,400 को टारगेट मिल सकते हैं।


बैंक निफ्टी व्यू

बैंक निफ्टी में भी निफ्टी जैसे ही ट्रेंड दिख रहे हैं। इसमें भी गिरावट में खरीदारी के मौके खोजने की सलाह होगी। अगर इंडेक्स 57750 के ऊपर टिकता है तो इसमें तेजी का एक नया दौर शुरू हो सकता है। पिछले तीन दिन से बैंक निफ्टी एक दायरे में घूमता दिख रहा है। अगर यह 57750 के ऊपर टिकता है तो इसमें 58250 58500 का लेवल देखने को मिल सकता है। अगर इंडेक्स किसी गिरावट में 574350 को आसपास आता है तो इसमें खरीदारी की सलाह होगी। इसके लिए 57200 का एक स्टैंडर्ड स्टॉप लॉस मेंटेन करें।

अपने पसंदीदा शेयर पर बात करते हुए पंकज रांदड़ ने कहा कि उनकी भारत फोर्ज फ्यूचर्स में खरीदारी की सलाह होगी। इसके चार्ट स्ट्रक्चर से पता चलता है कि स्टॉक लोअर लेवल पर सस्टेन नहीं कर रहा है और ऊपरी लेवल का एक ब्रेकआउट की पुष्टि हुई है। स्टॉक 2035 रुपए के आसपास दिख रहा है। इसमें 2015 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 2080 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।