मिले-जुले ग्लोबल संकेतों को बीच आज बाजार की शुरुआत हल्की गिरावट के साथ हुई थी। लेकिन बाद में इसमें कुछ सुधार आया। फिलहाल निफ्टी 28.75 अंक यानी 0.12% की बढ़त के साथ 24120 के आसपास दिख रहा है। वहीं, सेंसेक्स 85 अंक यानी 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 77,241.50 के स्तर पर नजर आ रहा है। निफ्टी पर ट्रेंट,भारत इलेक्ट्रॉनिक्स,TMPV,आयशर मोटर्स और श्रीराम फाइनेंस में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिल रही है। जबकि इन्फोसिस,HCL टेक, TCS,टेक महिंद्रा और विप्रो में गिरावट दिख रही है। सेक्टर के हिसाब से देखें तो IT इंडेक्स में 1.5% की गिरावट आई है। जबकि मेटल,फार्मा और PSU बैंक इंडेक्स में 0.5% की बढ़त दिख रही है। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.2% और 0.4% की बढ़त दिख रही है।
