Get App

निफ्टी में 24,400 के लेवल पर बिकवाली का दबाव मुमकिन, उतार-चढ़ाव के भी आसार

भारतीय शेयर बाजार 9 अगस्त को उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त के साथ बंद हुआ। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, शॉर्ट पोजिशन को अब भी फ्यूचर्स में ऐड किया जा रहा है और 24,000 का सपोर्ट लेवल मजबूत हो रहा है। यह इंडेक्स 24,400 के ऊपर फिर से ब्रेकआउट की कोशिश कर रहा है। अगर यह कोशिश जारी रहती है, तो शॉर्ट-कवरिंग तेजी सूचकांक को 24,500-24,600 की रेंज में पहुंचा सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 09, 2024 पर 6:22 PM
निफ्टी में 24,400 के लेवल पर बिकवाली का दबाव मुमकिन, उतार-चढ़ाव के भी आसार
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बैंक निफ्टी के लिए तात्कालिक सपोर्ट 50,300 के आसपास है।

भारतीय शेयर बाजार 9 अगस्त को उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त के साथ बंद हुआ। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, शॉर्ट पोजिशन को अब भी फ्यूचर्स में ऐड किया जा रहा है और 24,000 का सपोर्ट लेवल मजबूत हो रहा है। यह इंडेक्स 24,400 के ऊपर फिर से ब्रेकआउट की कोशिश कर रहा है। अगर यह कोशिश जारी रहती है, तो शॉर्ट-कवरिंग तेजी सूचकांक को 24,500-24,600 के रेंज में पहुंचा सकती है।

बीएसई सेंसेक्स में 9 अगस्त को तकरीबन 820 अंकों की बढ़त रही, जबकि निफ्टी करीब 250 अंक ऊपर बंद हुआ। ऑप्शंस डेटा से मिले संकेतों के मुताबिक, पुट राइटिंग 24,000 से 24,500 के लेवल पर स्पष्ट है। SBI सिक्योरिटीज में डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट और टेक्निकल और डेरिवेटिव रिसर्च के हेड सुदीप शाह ने बताया, ' पोजिशन के हिसाब से 24,350-24,400 का EMA जोन इंडेक्स के लिए अहम सपोर्ट के तौर पर काम करेगा।'

उन्होंने कहा, 'अगर निफ्टी सूचकांक 24,400 के ऊपर टिकता है, तो छोटी अवधि में शॉर्ट कवरिंग तेजी से यह 24,650 के लेवल पर पहुंच सकता है। अगर सूचकांक 23,950 से नीचे रहता है, तो इस पर बिकवाली का दबाव जारी रह सकता है और यह 23,750-23,700 के जोन में पहुंच सकता है।' मेहता इक्विटीज में टेक्निकल एनालिस्ट रियांक अरोड़ा ने बताया, '9 अगस्त को ट्रेडिंग सेशन में 24,300 के ऊपर मजबूत कंसॉलिडेशन देखने को मिला।'

अरोड़ा शेयर बाजार को लेकर बुलिश हैं। उन्होंने कहा, 'मार्केट का पूरा स्ट्रक्चर पॉबैजिटिव नजर आ रहा है और निचले स्तर पर खरीदारी देखने को मिल रही है। निफ्टी के अब 24,500 और 24,6000 के लेवल की तरफ बढ़ने का अनुमान है। तात्कालिक सपोर्ट 24,300 के लेवल पर है और अगला अहम सपोर्ट 24,100 के लेवल पर हो सकता है।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें