सेंसेक्स और निफ्टी में 8 जनवरी को बड़ी गिरावट आई। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ज्यादा टैरिफ लगाने की धमकी का भी हाथ है। लगातार चौथे दिन मार्केट के प्रमुख सूचकांकों में गिरावट आई। इससे इनवेस्टर्स की चिंता बढ़ गई है। उनके मन में यह सवाल चल रहा है कि क्या यह थोड़े समय की गिरावट है या यह कमजोरी जारी रहने वाली है।
