Nifty 26300 के पार जाने पर 40000 तक पहुंच सकता, CLSA के एक्सपर्ट ने बताया पूरा टारगेट

सीएलएसए के एनालिस्ट लॉरेंस बालैंको (Laurence Balanco) का मानना है कि बाजार में एक बड़ा बुलिश ब्रेकआउट बनता दिख रहा है। अगर नवंबर के अंत तक Nifty 25,500 के ऊपर बंद होता है तो यह बाजार में लॉन्ग टर्म खरीदारी का संकेत होगा। अगस्त 2020 के बाद यह पहला ऐसा संकेत होगा

अपडेटेड Nov 14, 2026 पर 4:34 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
निफ्टी 13 नवंबर को 0.61 फीसदी यानी 155 गिरकर 25,144 पर बंद हुआ।

भारतीय शेयर बाजार में बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है। निफ्टी जल्द 26,000 का स्तर पार कर सकता है। इतना ही नहीं, अगर इंडेक्स 26,300 के अहम टेक्निकल लेवल के ऊपर निकलता है तो लंबी अवधि में इसके 31,000 से 40,000 तक पहुंचने की संभावना है। यह अनुमान विदेशी ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए के एनालिस्ट लॉरेंस बालैंको (Laurence Balanco) ने व्यक्त किया है। निफ्टी 13 नवंबर को 0.61 फीसदी यानी 155 गिरकर 25,144 पर बंद हुआ।

बड़ा बुलिश ब्रेकआउट बनता दिख रहा है

बालैंको का मानना है कि एक बड़ा बुलिश ब्रेकआउट बनता दिख रहा है। अगर नवंबर के अंत तक Nifty 25,500 के ऊपर बंद होता है तो यह बाजार में लॉन्ग टर्म खरीदारी का संकेत होगा। अगस्त 2020 के बाद यह पहला ऐसा संकेत होगा। CNBC-TV18 को इस हफ्ते की शुरुआत में दिए इंटरव्यू में लॉरेंस बालैंको ने कहा कि Nifty का 25,500 के ऊपर बंद होना बाजार के लॉन्ग टर्म टेक्निकल आउटलुक में बड़े बदलाव का संकेत होगा।


फिलहाल 26300 का स्तर काफी अहम

उन्होंने कहा कि फिलहाल 26,300 का स्तर अहम है। अगर Nifty इस स्तर को पार कर लेता है तो बाजार में तेजी का नया दौर शुरू हो सकता है। इसके बाद इंडेक्स 31,000 से 40,000 के दायरे तक पहुंच सकता है। भारतीय शेयर बाजार में हाल में जोरदार रिकवरी देखने को मिली है। लंबे समय बाद निफ्टी ने फिर से 25,000 का स्तर हासिल कर लिया। 27 फरवरी के बाद पहली बार इंडेक्स इस स्तर पर पहुंचा है।

बैंकिंग शेयरों में आ सकती है बड़ी तेजी 

बालैंको भारतीय बैंकिंग शेयरों को लेकर भी काफी बुलिश हैं। उनका कहना है कि बैंकिंग सेक्टर अपने पुराने ट्रेडिंग रेंज से बाहर निकल चुका है। इससे इस सेक्टर में आगे और तेजी आने की संभावना है। उन्होंने Nifty Bank इंडेक्स में मौजूदा स्तर से करीब 20 फीसदी तेजी की संभावना जताई है। उनका टारगेट करीब 70,000 है। फिलहाल यह इंडेक्स 61,000 के आसपास कारोबार कर रहा है।

यह भी पढ़ें: Nifty में तेजी जारी रहने की उम्मीद, अगले हफ्ते BHEL और Varroc Engineering में कमाई का मौका

आईसीआईसीआई बैंक लीडरशिप रोल में

बैंकिंग सेक्टर में बालैंको ने ICICI Bank को पहली पसंद बताया है। उनके मुताबिक, शेयर में आए टेक्निकल ब्रेकआउट से ऐसा लगता है कि यह Nifty Bank इंडेक्स में लीडरशिप रोल में है। इसका मतलब है कि बैंकिंग शेयरों में तेजी में ICICI Bank की भूमिका अहम रह सकती है। आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 13 नवंबर को 0.40 फीसदी गिरकर 1,583 रुपये पर बंद हुआ। यह शेयर एक महीने में 18 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।