Nifty में तेजी जारी रहने की उम्मीद, अगले हफ्ते BHEL और Varroc Engineering में कमाई का मौका

SBI Securities के हेड-टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स रिसर्च सुदीप शाह का मानना है कि जब तक Nifty 24,800 के अहम सपोर्ट लेवल के ऊपर बना रहता है, तब तक बाजार का रुख पॉजिटिव रह सकता है। हालांकि, हालिया तेजी के बाद कुछ मुनाफावसूली और कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है

अपडेटेड Nov 14, 2026 पर 12:37 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
टेक्निकल इंडिकेटर्स BHEL और Varroc Engineering के शेयरों में तेजी के संकेत दे रहे हैं।

शेयर बाजार में हालिया तेजी के बाद कुछ मुनाफावसूली और कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है। हालांकि, जब तक Nifty 24,800 के अहम सपोर्ट लेवल के ऊपर बना रहता है, तब तक बाजार का रुख पॉजिटिव रहने की उम्मीद है। यह कहना है SBI Securities के हेड-टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स रिसर्च सुदीप शाह का। उन्होंने अगले हफ्ते के लिए दो शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है। इनमें सरकारी कंपनी BHEL और ऑटो कंपोनेंट कंपनी Varroc Engineering शामिल हैं।

इन दो शेयरों पर लगा सकते हैं दांव

शाह के मुताबिक, दोनों शेयरों में तेजी के संकेत मजबूत हो रहे हैं। BHEL अपने अहम मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार कर रहा है, जबकि Varroc Engineering के चार्ट पर भी बुलिश संकेत दिख रहे हैं। सुदीप शाह के मुताबिक, BHEL के शेयर में लगातार इम्प्रूवमेंट दिख रहा है।


शेयर ने अपनी ऊपर की ओर जाती ट्रेंडलाइन से अच्छा सपोर्ट लिया है। यह ट्रेंडलाइन 11 जून को 368 रुपये और 8 जुलाई को 372 रुपये के निचले स्तर को जोड़कर बनाई गई है। अक्टूबर के आखिरी दिनों में शेयर इस ट्रेंडलाइन के करीब पहुंचा था, लेकिन वहां से इसमें लगातार रिकवरी देखने को मिली। इससे निचले स्तरों पर खरीदारी में दिलचस्पी का संकेत मिलता है।

BHEL में ट्रेडिंग की रणनीति

- खरीदारी का दायरा: 432-438 रुपये

- स्टॉप लॉस: 424 रुपये

- शॉर्ट टर्म टारगेट: 465 रुपये

Varroc Engineering के शेयर में भी तेजी के संकेत मिल रहे हैं। डेली चार्ट पर शेयर ने डबल बॉटम पैटर्न की नेकलाइन के ऊपर ब्रेकआउट दिया है। इसके साथ ही शेयर ने नीचे की ओर जाती ट्रेंडलाइन को भी तोड़ दिया है। शाह के मुताबिक, शेयर का RSI इंडिकेटर भी अब ऊपर की तरफ बढ़ने लगा है। पहले यह लगभग सपाट बना हुआ था। इससे शेयर में बुलिश मोमेंटम लौटने का संकेत मिलता है।

यह भी पढ़ें: भारतीय बाजारों में तेजी का नया दौर शुरू ! विदेशी निवेशकों ने 10 सत्रों में झोंके 94,250 करोड़ रुपये

इसके अलावा ADX इंडिकेटर में DI+ ने हाल ही में DI- को ऊपर की तरफ क्रॉस किया है। इसका मतलब है कि शेयर में खरीदारों की ताकत धीरे-धीरे बढ़ रही है और बुल्स की पकड़ मजबूत हो रही है। इन सभी टेक्निकल संकेतों को देखते हुए शेयर में तेजी जारी रहने की संभावना है।

Varroc Engineering में ट्रेडिंग की रणनीति

- खरीदारी का दायरा: 830-840 रुपये

- स्टॉप लॉस: 815 रुपये

- शॉर्ट टर्म टारगेट: 890 रुपये

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।