भारतीय शेयर बाजार में बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है। निफ्टी जल्द 26,000 का स्तर पार कर सकता है। इतना ही नहीं, अगर इंडेक्स 26,300 के अहम टेक्निकल लेवल के ऊपर निकलता है तो लंबी अवधि में इसके 31,000 से 40,000 तक पहुंचने की संभावना है। यह अनुमान विदेशी ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए के एनालिस्ट लॉरेंस बालैंको (Laurence Balanco) ने व्यक्त किया है। निफ्टी 13 नवंबर को 0.61 फीसदी यानी 155 गिरकर 25,144 पर बंद हुआ।
