Nifty 24200 से ऊपर बना रहा तो जल्द 25000 तक जा सकता है, जानिए आपको क्या करना चाहिए

अमेरिका और ईरान से आने वाली खबरें जल्द डील होने का संकेत दे रही हैं। अगर यह डील हो जाती है तो शेयर बाजारों में बड़ी तेजी आ सकती है। इससे क्रूड की कीमतों में भी बड़ी गिरावट आ सकती है। ब्रेंट क्रूड 7 मई की शाम 3.38 फीसदी गिरकर 97 डॉलर पर चल रहा था

अपडेटेड May 07, 2026 पर 5:32 PM
Story continues below Advertisement
क्रूड में नरमी आने से महंगाई बढ़ने का खतरा कम हो जाएगा।

शेयर बाजार 7 मई को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 0.15 फीसदी यानी 114 अंक की गिरावट आई। निफ्टी 0.02 फीसदी यानी 4.3 अंक गिरकर 24,326 पर बंद हुआ। मार्केट में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी कभी लाल निशान में तो कभी हरे निशान में नजर आए।

डील होने तक बाजार में दिख सकता है उतार-चढ़ाव

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के हेड ऑफ रिसर्च (वेल्थ मैनेजमेंट) सिद्धार्थ खेमका ने कहा, "मिडिल ईस्ट से आ रही खबरों से यह संकेत मिलता है कि अमेरिका और ईरान डील करना चाहते हैं। यह शेयर बाजारों के लिए बहुत अच्छी खबर है। हालांकि, डील होने तक घरेलू बाजारों में उतार-चढ़ाव दिख रहा है। उधर, रुपये में कमजोरी का असर विदेशी फंडों के निवेश पर पड़ रहा है।"


डील की उम्मीद से क्रूड 100 डॉलर से नीचे आया

जियोजित इनवेस्टमेंट्स के हेड ऑफ रिसर्च विनोद नायर ने कहा, "मिलेजुले विदेशी संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव दिखा। मार्केट्स के कुछ चुनिंदा पॉकेट्स में निवेशकी दिलचस्पी दिखी। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन लार्जकैप शेयरों से अच्छा रहा। होर्मुज को धीरे-धीरे खोलने को लेकर अमेरिका-ईरान के बीच संभावित समझौते से क्रूड 100 डॉलर के नीचे आ गया।"

इंडिया वीआईक्स में गिरावट जारी 

इंडिया वीआईएक्स में 7 मई को 0.34 फीसदी गिरावट आई। यह 16.62 पर आ गया है। पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में यह काफी गिरा है। कुछ दिन पहले यह 19 पर था। अगर यह 15 तक आ जाता है तो इसका मतलब है कि बाजार का सेंटीमेंट बदल रहा है। बाजार के लिए फिलहाल बड़ा ट्रिगर क्रूड ऑयल की कीमतें हैं। ब्रेंट क्रूड 7 मई की शाम 3.38 फीसदी गिरकर 97 डॉलर पर चल रहा था।

क्रूड में नरमी से महंगा बढ़ने का खतरा घटेगा

अमेरिका और ईरान से आने वाली खबरें जल्द डील होने का संकेत दे रही हैं। अगर यह डील हो जाती है तो शेयर बाजारों में बड़ी तेजी आ सकती है। इससे क्रूड की कीमतों में भी बड़ी गिरावट आ सकती है। हालांकि, क्रूड की कीमतें जल्द 28 फरवरी के पहले के स्तर तक आने की उम्मीद नहीं है। इसमें कुछ महीनों का समय लग सकता है। लेकिन, क्रूड में नरमी आने से महंगाई बढ़ने का खतरा कम हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: Share Markerts: इनफ्लेशन बढ़ने वाला है, ये शेयर्स आपके पोर्टफोलियो को नुकसान से बचा सकते हैं

निवेशकों को क्या करना चाहिए?

एंजल वन टेक्निकल एनालिस्ट राजेश भोसले ने कहा, "बाजार में छोटे-बड़े शेयरों में खरीदारी को देखते हुए निफ्टी के जल्द 24,600 की बाधा पार कर जाने की उम्मीद है। इसके बाद निफ्टी 25,000-25,100 की तरफ बढ़ सकता है। यह एक साइकोलॉजिकल लेवल है, जो 200 डीएमए भी है।" उन्होंने कहा कि पॉजिटिव अंडरटोन को देखते हुए गिरावट पर खरीदारी की जा सकती है। निफ्टी के लिए अगला सपोर्ट 24,100-24,000 पर है।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।