Nifty Indices की तिमाही रीबैलेंसिंग आज, कल से Nifty इंडेक्सों की बदलने वाली है तस्वीर

SEBI के नए नियम के मुताबिक इंडेक्स में कम से कम 14 शेयर जरूरी हैं। इंडेक्स में किसी भी शेयर का वेटेज 19% से ज्यादा नहीं हो सकता। इंडेक्स में किसी नॉन-F&O शेयर का अधिकतम वेटेज 4.5% हो सकता है

अपडेटेड Dec 30, 2025 पर 1:17 PM
कल से निफ्टी इंडेक्स के लॉट साइज भी बदलेंगे। अब निफ्टी का लॉट साइज 75 की जगह 65 का होगा। वहीं, निफ्टी बैंक का लॉट साइज 35 की जगह 30 का होगा

Nifty Indices quarterly rebalancing : कल से Nifty Indices की तस्वीर बदलने वाली है। क्या बदलाव होंगे इस ज्यादा जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने बताया कि Nifty Indices की तिमाही रीबैलेंसिंग आज है। 3:00 से 3:30 PM के बीच एडजस्टमेंट होगा। निफ्टी बैंक में यस बैंक और यूनियन बैंक शामिल होंगे। निफ्टी बैंक में 12 के बजाय अब 14 शेयर होंगे।

रीबैलेंसिंग जरूरी क्यों?

SEBI के नए नियम के मुताबिक इंडेक्स में कम से कम 14 शेयर जरूरी हैं। इंडेक्स में किसी भी शेयर का वेटेज 19% से ज्यादा नहीं हो सकता। इंडेक्स में किसी नॉन-F&O शेयर का अधिकतम वेटेज 4.5% हो सकता है।


किन शेयरों का बढ़ेगा वेटेज

इस रीबैलेंसिंग के चलते हीरो मोटो में 810 करोड़ रुपए का इनफ्लो संभव है। वहीं, आयशर मोटर्स 720 करोड़ रुपए का इनफ्लो संभव है। इससे मारुति सुजुकी में 720 करोड़ रुपए, एशियन पेंट्स और हिंडाल्को में भी 720 करोड़ रुपए का इनफ्लो संभव है। इससे इन शेयरों का वेटेज बढ़ेगा।

किन शेयरों का घटेगा वेटेज

इस रीबैलेंसिंग के चलते ICICI बैंक से 1350 करोड़ रुपए का, HDFC बैंक से 1325 करोड़ रुपए का, BEL से 750 करोड़ रुपए का,इंफोसिस से 700 करोड़ रुपए का और HDFC लाइफ से 650 करोड़ का आउटफ्लो संभव है। इससे इनका वेटेज घटेगा।

निफ्टी बैंक में 2 नई एंट्री

निफ्टी बैंक में 2 नई एंट्री होगी। यस बैंक और यूनियन बैंक शामिल है। निफ्टी बैंक में शामिल होने से इनमें 315 करोड़ रुपए और 288 करोड़ रुपए का इनफ्लो संभव है।

निफ्टी इंडेक्स के बदलेंगे लॉट साइज

कल से निफ्टी इंडेक्स के लॉट साइज भी बदलेंगे। अब निफ्टी का लॉट साइज 75 की जगह 65 का होगा। वहीं, निफ्टी बैंक का लॉट साइज 35 की जगह 30 का होगा। इसी तरह निफ्टी फाइनेंशियल का लॉट साइज 65 की जगह 60 का और निफ्टी मिडकैप सिलेक्ट का लॉट साइज 140 की जगह 120 का होगा।

कल से F&O में होंगे शामिल होंगे ये शेयर

कल से F&O में SWIGGY, WAAREE ENERGIES, PREMIER ENERGIES और BAJAJ HOLDINGS की एंट्री होगी। वहीं, HFCL, NCC, TITAGARH RAIL और CYIENT कल से F&O से बाहर होंगे।

 

 

 

Market outlook 2026 : जानिए 2026 के लिए किन शेयरों और सेक्टरों पर है ब्रोकर्स का भरोसा, निफ्टी के लिए क्या है इनका टारगेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।