Get App

Nifty 25000 की तरफ बढ़ रहा, छप्परफाड़ कमाई के लिए ऐसे बनाएं इनवेस्टमेंट स्ट्रेटेजी

Nifty: आशीष कयाल का मानना है कि शॉर्ट टर्म में Nifty के 24,2000 तक जाने की उम्मीद है। उसके बाद यह 25000 तक जा सकता है। बैंक निफ्टी 7 अप्रैल को अपने हालिया लो से 5,200 से ज्यादा चढ़ चुका है। यह इस बात का संकेत है कि इस रैली में अच्छा स्ट्रेंथ है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Apr 18, 2025 पर 10:36 AM
Nifty 25000 की तरफ बढ़ रहा, छप्परफाड़ कमाई के लिए ऐसे बनाएं इनवेस्टमेंट स्ट्रेटेजी
आशीष कयाल ने कहा कि एफएमसीजी सेक्टर में लो लेवल से स्मार्ट रिकवरी देखने को मिली है। नेस्ले का प्रदर्शन दूसरी एफएमसीजी स्टॉक्स से बेहतर है।

बैंक निफ्टी अपने ऑल-टाइम हाई के करीब पहुंच गया है। यह हर गिरावट पर खरीदारी करने का समय है। यह खरीदारी तब तक जारी रखनी होगी जब तक बैंक निफ्टी पिछले ट्रेडिंग सेशन के लो लेवल के नीचे बंद नहीं होता है। यह लेवल 53,085 प्वाइंट्स है। आशीष कयाल ने यह स्ट्रेटेजी बताई है। कयाल वेव्स स्ट्रेटेजी एडवाइजर्स के फाउंडर और सीईओ हैं। मनीकंट्रोल से बातचीत में उन्होंने स्टॉक मार्केट्स और इनवेस्टमेंट के बारे में कई बड़ी बातें बताईं।

बैंक निफ्टी बहुत जल्द 5500 तक जा सकता है

कयाल का मानना है कि Bank Nifty जल्द 55,000 तक जा सकता है। यह इस लेवल से सिर्फ 750 प्वाइंट्स दूर है। उन्होंने कहा कि ट्रंप के टैरिफ के बाद Nifty अपने सबसे लो लेवल से 2,100 प्वाइंट्स चढ़ चुका है। शॉर्ट टर्म में कंसॉलिडेशन दिख सकता है। लेकिन, अभी हर गिरावट पर खरीदारी की स्ट्रेटेजी सही रहेगी, क्योंकि शॉर्ट टर्म में Nifty के 24,2000 तक जाने की उम्मीद है। बैंक निफ्टी ने 7 अप्रैल को अपना हालिया लो बनाया था। सिर्फ 11 दिन में यह 5,200 से ज्यादा चढ़ चुका है। यह इस बात का संकेत है कि इस रैली में अच्छा स्ट्रेंथ है।

बीते 6 ट्रेडिंग सेशन में सूचकांक  पिछले दिन के लो से नीचे नहीं गए हैं

सब समाचार

+ और भी पढ़ें