14 अक्टूबर को दोपहर के सेशन में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 243.67 अंक या 0.33 प्रतिशत गिरकर 72,790.11 पर और निफ्टी 95.30 अंक या 0.42 प्रतिशत गिरकर 22,626.65 पर दिख रहा है। बैंक निफ्टी भी फ्लैट दिख रहा है। स्मॉलकैप और माइक्रोकैप शेयर आज आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। NSE पर सबसे ज़्यादा एक्टिव शेयरों में TCS, ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स इंडिया, मीशो, SS रिटेल और टाटा एलेक्सी शामिल हैं।
IT सेक्टर में लगातार दूसरे दिन जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है निफ्टी IT इंडेक्स करीब एक परसेंट मजबूत दिख रहा है। TCS, इंफोसिस निफ्टी के टॉप गेनर्स में शुमार हैं। वहीं शानदार नतीजों के बाद टाटा इलेक्सी भी दौड़ा है। यह 6% से ज्यादा के उछाल के साथ आज का हीरो बना है। IT के बाद केमिकल, FMCG, तेल और गैस शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी है। तीनों सेक्टर इंडेक्स करीब एक परसेंट तक मजबूत हुए हैं। साथ ही डिफेंस में भी रौनक है। लेकिन कैपिटल मार्केट और फार्मा में कमजोरी है। दोनों इंडेक्स करीब एक परसेंट नीचे हैं।
इस बीच मनीकंट्रोल के साथ RBI गवर्नर ने एक मेगा एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा है कि करेंसी से जुड़े नियमों में सख्ती सट्टेबाजी रोकने के लिए है। यह कैपिटल कंट्रोल की कोशिश नहीं है। FPIs बिना रुकावट भारत में पैसा ला सकते हैं।
ऐसे माहौल में मार्केट ट्रेंड पर बात करते हुए कोटक नियो के डेरिवेटिव्स रिसर्च के वीपी सहज अग्रवाल ने कहा कि अक्टूबर की सीरीज शुरुआत से लेकर अभी तक काफी वोलेटाइल रही है। अब हम दोबारा वहीं पर आ गए हैं जहां से सीरीज की शुरुआत हुई थी। अब ऐसा लगता है कि डाउन साइड वोलैटिलिटी हो चुकी है। अगर छोटे नजरिए से देखें तो इस हफ्ते निफ्टी 22,300 और 22,900 के रेंज रह सकता है। यहां पर बाइंग ऑन डिप्स की स्ट्रेटजी रखने की सलाह होगी। अगर आज के दिन निफ्टी स्पॉट में 22,600-22650 के बीच रहता तो इंट्राडे में लॉन्ग बेट लेने के लिए रिस्क रिवॉर्ड काफी अच्छा रहेगा। फिलहाल के लिए स्टॉक स्पेसिफिक जाना ज्यादा बेहतर रहेगा है।
अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए सहज अग्रवाल ने कहा कि उन्हें इस समय दो शेयर कमाई के लिहाज से अच्छे नजर आ रहे हैं। इनमें से एक है ज्युबिलैंट फूडवर्क्स। इसमें काफी नेगेटिव न्यूज आ चुकी है। स्टॉक ने 400 रुपए के लेवल के आसपास ट्रिपल बॉटम बनाया है। दो दिन से इसमें अच्छी तेजी है। आज भी पॉजिटिव रुझान के साथ कारोबार कर रहा है। इसका लॉन्ग टर्म ट्रेंड सपोर्ट 400 रुपए पर बना हुआ है। ये बहुत बड़ा सपोर्ट है। ट्रेंडिंग के लिए लिए भी इसमें 415 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की जा सकती है। शॉर्ट टर्म में इसमें 450 रुपए तक का टारेगट मिल सकता है। 400 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ इस शेयर को लंबी अवधि के लिए भी खरीदा जा सकता है। लॉन्ग और शॉर्ट दोनों ही नजरिए से यह स्टॉक इस प्राइस प्वाइंट पर अच्छा लग रहा है।
सहज अग्रवाल को दूसरा स्टॉक जो अच्छा लग रहा है वह है कोचीन शिपयार्ड । इसमें वैल्यू वाइंग के मौके हैं, यह ट्रेंड सपोर्ट के पास है। 1200 रुपए के लेवल के आसपास इसने ट्रेंड सपोर्ट बनाया है। इसमें ट्रिपल बॉटम भी बन चुका है। शेयर 1250 रुपए के आसपास चल रहा है। यह शेयर इस भाव पर लॉन्ग टर्म और शॉर्ट टर्म दोनों ही नजरिए से अच्छा लग रहा है। करेंट प्राइस पर आप इस शेयर को 1200 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ खरीद सकते हैं। इसका शॉर्ट टर्म टारगेट 1350 रुपए होगा। वहीं, लॉन्ग टर्म टारगेट 1580 रुपए हो सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।