शेयर बाजार में हालिया तेजी के बाद कुछ मुनाफावसूली और कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है। हालांकि, जब तक Nifty 24,800 के अहम सपोर्ट लेवल के ऊपर बना रहता है, तब तक बाजार का रुख पॉजिटिव रहने की उम्मीद है। यह कहना है SBI Securities के हेड-टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स रिसर्च सुदीप शाह का। उन्होंने अगले हफ्ते के लिए दो शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है। इनमें सरकारी कंपनी BHEL और ऑटो कंपोनेंट कंपनी Varroc Engineering शामिल हैं।
