कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार 8 दिसंबर को निफ्टी ने 20,934 पर शुरुआत की और 21,006 के स्तर तक चढ़ गया। ये इंट्राडे की एक रिकॉर्ड ऊंचाई है। दोपहर के कारोबार के बीच में इंडेक्स में कुछ मुनाफावसूली देखी गई। यह दिन के निचले स्तर 20,863 पर पहुंच गया। लेकिन इसमें तुरंत रिवर्सल देखने को मिला। इसके बाद ये 68 अंक ऊपर 20,969 के नए क्लोजिंग हाई लेवल पर बंद हुआ। वीकली स्केल पर, निफ्टी ने एक मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। इसमें 3.5 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। ये बढ़त पिछले साल 22 जुलाई को समाप्त सप्ताह के बाद से सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त रही। निफ्टी ने डेली चार्ट पर, अपर एंड लोअर शैडो के साथ एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। ये पैटर्न हाई वेव प्रकार के पैटर्न जैसा दिखता है। ये हाई वोलैटिलिटी का संकेत देता है। लेकिन अभी भी 20,850 के जोन पर तत्काल सपोर्ट के साथ रेंज में नजर आ रहा है।
सोमवार 11 दिसंबर को कैसी रहेगी Nifty की चाल
HDFC Securities के नागराज शेट्टी ने कहा "आम तौर पर, स्विंग हाई या रेजिस्टेंस पर इस तरह के हाई वेव कैंडल स्ट्रक्चर अक्सर पुष्टि के बाद टॉप रिवर्सल के रूप में कार्य करते हैं। लेकिन रेंज मूवमेंट के बीच इस पैटर्न के बनने से, निगेटिव पैटर्न का असर कम हो सकता है।"
उनका मानना है कि बाजार में निकट अवधि में अपट्रेंड की स्थिति बरकरार है। वर्तमान कंसोलिडेशन या मामूली कमजोरी के परिणामस्वरूप अल्पावधि में निफ्टी फिर से तेजी से ऊपर चढ़ सकता है।
उन्होंने कहा कि इसमें अगला ओवरहेड रेजिस्टेंस 21,550 के आसपास है। इसमें तत्काल सपोर्ट 20,850 के स्तर पर दिख रहा है।
सोमवार 11 दिसंबर को कैसी रहेगी Bank Nifty की चाल
बैंक निफ्टी ने निफ्टी की ऊपर की रैली में अहम भूमिका निभाई। ये 47,304 के नए इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। इंडेक्स 421 अंक उछलकर 47,262 के नए क्लोजिंग हाई लेवल पर बंद हुआ। डेली चार्ट पर औसत से अधिक वॉल्यूम के साथ इसने एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। जबकि वीकली टाइमफ्रेम पर, मजबूत वॉल्यूम के साथ एक मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बना क्योंकि यह 5.5 प्रतिशत बढ़ गया। हफ्ते के दौरान ये जुलाई 2022 के बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त रही।
Anand Rathi के जिगर एस पटेल ने कहा, "आने वाले हफ्ते के लिए, बैंक निफ्टी का तत्काल सपोर्ट 46,500 के आसपास नजर आ रहा है। जब तक यह सपोर्ट नहीं टूटता है। हम इंडेक्स में 48,000 या उससे अधिक की बढ़ोतरी की उम्मीद करते हैं।"
उनका मानना है कि इसमें गिरावट आने पर 46,500 का लेवल टूटने पर बैंकिंग शेयरों में जारी मोमेंटम रुक सकता है।
निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.2 प्रतिशत नीचे गिर गया। स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 1.09 प्रतिशत गिर गया। एनएसई पर दो शेयरों में बढ़त के मुकाबले लगभग तीन शेयरों में गिरावट नजर आई।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)