Get App

Technical View : निफ्टी में 16 महीनों में दिखी सबसे बड़ी बढ़त, जानें अगले हफ्ते कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज

Nifty की चाल पर राय देते हुए HDFC Securities के नागराज शेट्टी ने कहा बाजार में निकट अवधि में अपट्रेंड की स्थिति बरकरार है। वर्तमान कंसोलिडेशन या मामूली कमजोरी के परिणामस्वरूप अल्पावधि में निफ्टी फिर से तेजी से ऊपर चढ़ सकता है। इसमें अगला ओवरहेड रेजिस्टेंस 21,550 के आसपास है। जबकि तत्काल सपोर्ट 20,850 के स्तर पर दिख रहा है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Dec 09, 2023 पर 1:30 PM
Technical View : निफ्टी में 16 महीनों में दिखी सबसे बड़ी बढ़त, जानें अगले हफ्ते कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज
Bank Nifty की चाल पर Anand Rathi के जिगर एस पटेल ने कहा इसमें तत्काल सपोर्ट 46,500 के नहीं टूटने इंडेक्स में 48,000 या उससे अधिक के लेवल नजर आ सकते हैं

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार 8 दिसंबर को निफ्टी ने 20,934 पर शुरुआत की और 21,006 के स्तर तक चढ़ गया। ये इंट्राडे की एक रिकॉर्ड ऊंचाई है। दोपहर के कारोबार के बीच में इंडेक्स में कुछ मुनाफावसूली देखी गई। यह दिन के निचले स्तर 20,863 पर पहुंच गया। लेकिन इसमें तुरंत रिवर्सल देखने को मिला। इसके बाद ये 68 अंक ऊपर 20,969 के नए क्लोजिंग हाई लेवल पर बंद हुआ। वीकली स्केल पर, निफ्टी ने एक मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। इसमें 3.5 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। ये बढ़त पिछले साल 22 जुलाई को समाप्त सप्ताह के बाद से सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त रही। निफ्टी ने डेली चार्ट पर, अपर एंड लोअर शैडो के साथ एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। ये पैटर्न हाई वेव प्रकार के पैटर्न जैसा दिखता है। ये हाई वोलैटिलिटी का संकेत देता है। लेकिन अभी भी 20,850 के जोन पर तत्काल सपोर्ट के साथ रेंज में नजर आ रहा है।

सोमवार 11 दिसंबर को कैसी रहेगी Nifty की चाल

HDFC Securities के नागराज शेट्टी ने कहा "आम तौर पर, स्विंग हाई या रेजिस्टेंस पर इस तरह के हाई वेव कैंडल स्ट्रक्चर अक्सर पुष्टि के बाद टॉप रिवर्सल के रूप में कार्य करते हैं। लेकिन रेंज मूवमेंट के बीच इस पैटर्न के बनने से, निगेटिव पैटर्न का असर कम हो सकता है।"

उनका मानना ​​है कि बाजार में निकट अवधि में अपट्रेंड की स्थिति बरकरार है। वर्तमान कंसोलिडेशन या मामूली कमजोरी के परिणामस्वरूप अल्पावधि में निफ्टी फिर से तेजी से ऊपर चढ़ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें