Get App

Nifty 2023 में हिट कर सकता है 20000 का स्तर: BofA Securities

अमिश शाह सीमेंट, स्टील और इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर बुलिश हैं। इनका मानना है कि आगामी बजट में सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बड़ा आबंटन कर सकती है। इन सेक्टरों को प्रधानमंत्री आवास योजना, शहरी और ग्रामीण इलाकों में अफोर्डेबल हाउसिंग पर सरकार के फोकस का फायदा मिलेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 13, 2022 पर 9:16 PM
Nifty 2023 में हिट कर सकता है 20000 का स्तर: BofA Securities
इस समय भारत में प्राइवेट और सरकारी बैंकों, इंश्योरेंस कंपनियों और गैर बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों में निवेश के अच्छे मौके नजर आ रहे हैं

निफ्टी 50 इंडेक्स अपने वर्तमान 52 वीक हाई से 5.9 फीसदी की तेजी दिखाते हुए अगले साल यानी 2023 में 20000 का लेवल हिट करता नजर आ सकता है। इस तेजी में विदेशी संस्थागत निवेशकों की खरीदारी का बड़ा योगदान होगा। बोफा (Bofa)सिक्योरिटीज ने ये बातें हाल ही में जारी एक नोट में कही हैं। बोफा सिक्योरिटीज (BofA Securities)का कहना है कि मैक्रो स्थितियों के आधार पर 2023 में निफ्टी हमें 17000-20000 के बीच ट्रेड करता नजर आ सकता है।

निफ्टी 50 के लिए साल 2023 का बियर टारगेट 17000 का है। इसकी वजह ये है कि बाजार का वैल्यूएशन इस समय महंगा नजर आ रहा है। आगे हमें अर्निंग अनुमान में भी कटौती नजर आ सकती है। वहीं बोफा ने साल 2023 के लिए निफ्टी का बुल टारगेट 20000 का दिया है। इसका मतलब ये है कि खराब परिस्थितियों में निफ्टी नीचे की तरफ 17000 का स्तर हिट कर सकता है। वहीं अनुकूल परिस्थितियों में यह ऊपर की तरफ 20000 का स्तर हिट कर सकता है।

गिरावट की खरीद सबसे बेहतर रणनीति

यह ध्यान रखने की बात है है कि भारतीय बाजारों ने S&P 500 की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। ऐसे में ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस बोफा सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट अमिश शाह (Amish Shah) का कहना है कि भारतीय बाजार में गिरावट की खरीद सबसे बेहतर रणनीति होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें