Get App

निफ्टी जल्द ही लगा सकता है नया हाई, जोरदार कमाई के लिए अक्टूबर में मेटल शेयरों पर करें फोकस : रोहित श्रीवास्तव

Experts View : बाजार पर बात करते हुए रोहित ने कहा कि तकनीकी नजरिए से देखें तो बाजार अगस्त के हाई के बाद से ही लंबे कंसोलीडेशन के दौर में है। दो महीने के कंसोलीडेशन को शायद अब पूरा माना जा सकता है क्योंकि निफ्टी 19314 पर 20-डब्ल्यूएमए पर सपोर्ट लेने में कामयाब रहा है। इसके साथ ही इसने वीकली चार्ट पर हैमर कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। ये निचले स्तरों से आ रही खरीदारी का संकेत है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 09, 2023 पर 6:26 PM
निफ्टी जल्द ही लगा सकता है नया हाई, जोरदार कमाई के लिए अक्टूबर में मेटल शेयरों पर करें फोकस : रोहित श्रीवास्तव
Experts View : गिरता डॉलर अक्सर कमोडिटीज के लिए एक अच्छा संकेत होता है। इसे ध्यान में रखते हुए अक्टूबर में निफ्टी मेटल इंडेक्स और मेटल शेयरों पर फोकस करने की सलाह होगी

निफ्टी अपनी तेजी को फिर से शुरू करने और नई ऊंचाई तक पहुंचने के लिए तैयार नजर आ रहा है। निफ्टी के लिए 20-वीक मूविंग एवरेज पर मजबूत सपोर्ट दिख रहा है। इसके अलावा वीकली चार्ट पर हैमर कैंडलस्टिक पैटर्न के गठन और गिरावट की लंबी अवधि के बाद एसएंडपी 500 इंडेक्स में तेजी लौटने से भी इस संभावना को मजबूती मिल रही है। ये बातें इंडियाचार्ट्स.कॉम (Indiacharts.com) के संस्थापक और स्ट्रैटेजिस्ट रोहित श्रीवास्तव ने मनीकंट्रोल के साथ एक एक बातचीत में कही हैं

इक्विटी और कैपिटल मार्केट का लगभग 30 सालों का अनुभव रखने वाले रोहित का मानना कि भले ही मिडकैप में अभी और तेजी आए लेकिन आने वाले हफ्तों में लार्जकैप अब मिडकैप से बेहतर प्रदर्शन करते दिख सकते हैं। उनका मानना है कि आगे किसी भी समय मिडकैप में एक और करेक्शन देखने को मिल सकता है। ऐसा होने पर मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स ओवरबॉट जोन से बाहर निकलते दिखेंगे और इनका भाव सही लेवल्स पर आता दिखेगा।

निफ्टी एक बार फिर से तेजी पकड़ते हुए न्यू हाई लगाने को तैयार

बाजार पर बात करते हुए रोहित ने कहा कि तकनीकी नजरिए से देखें तो बाजार अगस्त के हाई के बाद से ही लंबे कंसोलीडेशन के दौर में है। दो महीने के कंसोलीडेशन को शायद अब पूरा माना जा सकता है क्योंकि निफ्टी 19314 पर 20-डब्ल्यूएमए पर समर्थन लेने में कामयाब रहा है। इसके साथ ही इसने वीकली चार्ट पर हैमर कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। ये निचले स्तरों से आ रही खरीदारी का संकेत है। इसके S&P 500 इंडेक्स में लंबी सुस्ती के बाद फिर से तेजी के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में लगता है कि निफ्टी एक बार फिर से तेजी पकड़ते हुए न्यू हाई लगा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें